कस्टम टीम की कार्रवाई,दिल्ली एयरपोर्ट पर पकड़ा 

नई दिल्ली । रायपुर एयरपोर्ट में करोड़ों रूपए के तस्करी का सोना पकड़ाने के बाद तस्करों पर शिकंजा कसते हुए खुफिया विभाग ने दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कस्टम की टीम ने सोने की तस्करी के एक बड़े मामले का खुलासा किया है।

साथ ही कस्टम की टीम ने कार्रवाई करते हुए एक हवाई यात्री को पकड़ा है, जिसके कब्जे से डेढ़ किलोग्राम सोना बरामद किया गया है। आरोपी हवाई यात्री बैंकॉक से सोने की तस्करी कर दिल्ली एयरपोर्ट तक लाया था। बरामद सोने की कीमत 83 लाख रुपये बताई जा रही है।

कस्टम प्रवक्ता से मिली जानकारी के अनुसार, बैंकॉक से इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल 3 तक पहुंचे एक हवाई यात्री को रूट प्रोफाइलिंग और शक के आधार पर जांच के लिए रोका गया। जिसकी व्यक्तिगत और लगेज की विस्तृत जांच की गई।

उसकी व्यक्तिगत तलाशी में तो कस्टम की टीम को कुछ भी संदिग्ध बरामद नहीं हुआ, लेकिन जब उसके लगेज की तलाशी ली गयी, तो उसमें एक इलेक्ट्रिक वॉटर हीटर पाया गया, जिसका वजन सामान्य से ज्यादा लग रहा था.

See also  10 हजार की रिश्वत लेते हुए पटवारी को रंगे हाथों दबोचा, 40 हज़ार की माँगी थी रिश्वत

कॉपर कवर के अंदर छुपा रखा था सोना

प्रवक्ता ने बताया कि शक के बिना पर इलेक्ट्रिक वॉटर हीटर को डिस्मेंटल करने पर उसमें से सोने के बार बरामद किये गए, जिसे बड़ी ही चतुराई से वाटर हीटर के भीतर कॉपर के सिलेंडरिकल शेप वाले कवर के अंदर काले रंग से कोट करके छिपा कर रखा गया था. बरामद किए गए कट गोल्ड बार का वजन 1500 ग्राम है, जिसकी कीमत 83 लाख रुपये बताई जा रही है।

इस मामले में कस्टम की टीम ने कस्टम्स एक्ट 1962 के सेक्शन 110 के तहत बरामद सोने को जब्त कर लिया है और कस्टम्स एक्ट के सेक्शन 104 के तहत आरोपी हवाई यात्री को गिरफ्तार कर आगे की जांच में जुट गई है. फिलहाल आगे की जांच जारी है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

See also  Budget 2022: आम आदमी फिर निराश, टैक्स स्लैब में बदलाव नहीं, कॉरपोरेट टैक्स घटा