रायपुर। कांग्रेस हाई कमान ने डॉ चरण दास महंत को नेता प्रतिपक्ष नियुक्त किया है। पार्टी के महासचिव के सी वेणुगोपाल के हस्ताक्षर से जारी प्रेस नोट में छग विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष डॉ चरण दास महंत को नेता प्रतिपक्ष नियुक्त किये जाने की जानकारी दी गई है। वहीं दीपक बैज को यथावत प्रदेश का अध्यक्ष बने रहने को कहा गया है।

उधर मध्य प्रदेश में नया नेता प्रतिपक्ष बनाये जाने के साथ ही प्रदेश अध्यक्ष को बदला गया है। यहां वरिष्ठ विधायक उमंग सिंघार को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष नियुक्त किया गया है, साथ ही जीतू पटवारी को कमल नाथ की जगह मध्यप्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया है।

See also  India corona update: भारत में रिकवरी दर बढ़कर 95.93% हुई, 80 हजार से नीचे आए कोरोना केस