रायपुर। सांस्कृतिक नगरी रायगढ़ की जनता आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के स्वागत के लिए उत्साहित है। रायगढ़ के प्रमुख चौक-चौराहों में मुख्यमंत्री के भव्य स्वागत की पूरी तैयारियां हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दोपहर रायगढ़ के लिए रवाना हुए। जहां विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे

चौक-चौराहों में फूल मालाओं की सजावट की गई है| मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए जगह-जगह मंचों में विशेष सजावट के साथ अभिनंदन द्वार बनाए गए हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कुछ देर में रायगढ़ पहुंचेंगे।

मुख्यमंत्री साय का रोड शो रायगढ़ स्थित सर्किट हाउस से होते हुए रामपुर तिराहा, उर्दना तिराहा, अग्रोहा धाम, सीएमओ तिराहा, होटल ट्रिनिटी, तक होते हुए सम्पन्न होगा।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

See also  छत्तीसगढ़ में बढ़ते कोरोना के मामलों के आंकड़े क्या कहते हैं, मजदूरों की हो रही मौतों का जिम्मेदार कौन