एजुकेशन डेस्क। 10th, 12th बोर्ड परीक्षा 2024 की तैयारी कर रहे CBSE स्टूडेंट्स के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा 2024 के कुछ पेपरों की तारीखों में बदलाव किया गया है। बता दें कि सीबीएसई बोर्ड की कक्षा 10वीं, 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 1 जनवरी से शुरू है, जबकि थ्योरी परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू होंगी।

इस बीच केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2024 डेटशीट को रीवाइज्ड कर दिया है। संशोधित टाइमटेबल के अनुसार, बोर्ड ने 10वीं 12 वीं के कुछ पेपरों की परीक्षा तिथियों में बदलाव किए हैं। सीबीएसई कक्षा 10वीं का तिब्बती पेपर जो 4 मार्च 2024 को आयोजित होने वाला था, उसे बदल कर अब 23 फरवरी 2024 को आयोजित की जाएगी. वहीं कक्षा 10वीं की रिटेल पेपर जो 16 फरवरी को निर्धारित किया गया था वह अब 28 फरवरी 2024 को लिया जाएगा।

इसी तरह, सीबीएसई कक्षा 12वीं की फैशन स्टडीज का पेपर जो 11 मार्च को होने वाला था, उसकी तारीख बदल 21 मार्च, 2024 कर दी है। सीबीएसई बोर्ड के तमाम छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर कक्षा 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा का रीवाइज्ड टाइमटेबल देख सकते हैं।

See also  CBSE Board Exam 2024 : 10वीं-12वीं परीक्षा की तारीखों का हुआ ऐलान, 15 फरवरी से शुरू होगी परीक्षाएं …

गौरतलब है कि सीबीएसई बोर्ड की कक्षा 10वीं, 12वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू होकर 13 मार्च 2024 तक चलेंगी। वहीं सीबीएसई कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 15 फरवरी से शुरू होकर 2 अप्रैल तक चलेंगी।