लोकसभा की 11 सीटें हारने कांग्रेस ने बनाया आत्मघाती दस्ताः श्रीवास्तव

रायपुर। कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा लोकसभा चुनाव के लिए छत्तीसगढ़ में पराजित नेताओं को जिम्मेदारी सौंपे जाने पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता व सरगुजा सम्भाग प्रभारी संजय श्रीवास्तव ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि जो स्वयं न जीत सके, उन्हें दूसरो को जिताने की जिम्मेदारी दी गई है।

कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ की सभी 11लोकसभा सीटें हारने के लिए एकदम उपयुक्त और काबिल टीम चुनी है। वैसे 11 की 11 सीटें हारने के बाद भी छत्तीसगढ़ कांग्रेस में इन्हीं खाली खोखों का जलवा रहेगा, क्योंकि कांग्रेस में कार्यकर्ता होना नहीं, गांधी खानदान का दरबारी और दरबारियों का अनुयायी होना महत्वपूर्ण है।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने कहा कि कांग्रेस के केंद्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल द्वारा जारी नियुक्तियों को देखकर कोई भी सहज अंदाज लगा सकता है कि जिन विभूतियों को लोकसभा चुनाव में दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के संघर्षशील मैदानी कार्यकर्ताओं के सामने छत्तीसगढ़ में जिम्मेदारी सौंपी गई है, वह कांग्रेस द्वारा चुनाव के 4 महीने पहले ही हाथ खड़े कर देने का प्रमाण है।

See also  फिल्म ‘सिर्फ एक बंदा काफी है’ पर रोक लगाने के लिए आशाराम कि याचिका पर हाईकोर्ट ने जारी किया नोटिस

जिन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के संगठन नेतृत्व में उनके ही गृह क्षेत्र बस्तर में कांग्रेस का अभी अभी विधानसभा चुनाव में सफाया हो गया और वे खुद हार गए, उन दीपक बैज को लोकसभा चुनाव हराने वाली टोली का सबसे पहला सदस्य बनाया गया है। जिन भूपेश बघेल की सरकार के कारनामों के भरोसे विधानसभा चुनाव में कांग्रेस निपट गई, वे भी इस टोली के सदस्य हैं।

चरणदास महंत की पत्नी अभी कोरबा से सांसद हैं तो उन्हें भी मौका मिला है कि कांग्रेस डूबे तो डूबे, कम से कम पत्नी वाली सीट बचा सकते हैं तो बचा लें। खुद उप मुख्यमंत्री रहते हुए स्वयं की सीट हारने के साथ ही सरगुजा की सभी 14 सीटें कांग्रेस से छिनवा देने के भागीदार माने जा रहे टीएस सिंहदेव सहित कैबिनेट मंत्री रहते हुए खुद चुनाव हारने वाले ताम्रध्वज साहू, रवींद्र चौबे, मोहम्मद अकबर, शिव डहरिया, जयसिंह अग्रवाल, मोहन मरकाम, रुद्र गुरु, पराजित विधायक अमितेश शुक्ला, विकास उपाध्याय, बेटे को टिकट दिलाकर भी घर में हार लाने वाले पूर्व विधायक सत्यनारायण शर्मा के अलावा भूपेश बघेल के कुछ खास लोग भी इस राजनीतिक आत्मघाती दस्ते में शामिल किए गए हैं।

See also  उपद्रव व हिंसा के दौरान 'इंटरनेट बंद' होने से देश को पांच सालों में हुआ इतने हजार करोड़ का नुकसान, जानकर हो जाएंगे हैरान

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने कहा कि कांग्रेस ने मैदान में उतरने के पहले ही हार मान ली है। संकेत मिल गए हैं कि पूरे देश में कांग्रेस हारे हुए नेताओं के कंधे पर सवार होकर महासंग्राम में जाने मजबूर है। कांग्रेस की दुर्दशा का तमाशा जनता के सामने आ गया है। जिन लोगों ने मिलकर कांग्रेस को राज्य की सत्ता से बेदखल कर दिया, अब वही लोग छत्तीसगढ़ के इतिहास में पहली बार सभी लोकसभा सीटें भाजपा के सामने समर्पित करेंगे।

छत्तीसगढ़ की जनता कांग्रेस को ठुकरा चुकी है। अब अगली लोकसभा में छत्तीसगढ़ से कोई कांग्रेसी दिखाई नहीं देगा। हमारी सरकार ने महीने भर के पहले 18 लाख से अधिक आवासहीन परिवारों को प्रधानमंत्री आवास पर काम शुरू कर दिया है। किसानों को 2 साल का बकाया बोनस 25 दिसंबर को देकर मोदी जी की गारंटी पूरी कर दी है। 31 सौ की दर से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीद रहे हैं। जल्द ही महतारी वंदन की गारंटी पूरी हो जाएगी। सभी गारंटी पूरी होंगी। अब कांग्रेस के लिए यहां कोई जगह नहीं है।

See also  CG Accident : मजदूरों से भरी ट्रैक्टर को ट्रक ने ठोका, 2 महिला की मौके पर मौत

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर