अंबिकापुर। श्रीलंका से भगवान श्रीराम के चरण पादुका आयोध्या ले जा रहे रामभक्तों की यह शोभायात्रा आज अंबिकापुर पहुंची है। वहीं चरण पादुका के स्वागत में राम भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। शहर भर के लोग चरण पादुका के दर्शन कर रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक भव्य शोभायात्रा नगर भ्रमण के लिए निकली है। शहर के अलग-अलग जगहों पर शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया जा रहा है। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रीराम भक्त शामिल हुए और जय श्रीराम के जयकारे के साथ शोभायात्रा संग चलते रहे।

See also  CBSE Board 2021: 10 वीं और 12 वीं परीक्षा का टाइम टेबल जारी, ऐसे करें डाउनलोड