दुर्ग। हत्या के एक अन्य मामले में फरार गैंगस्टर तपन सरकार को रायपुर और दुर्ग पुलिस की संयुक्त टीम ने चंपारण के एक फार्महाउस में घेराबंदी कर गिरफ्तार किया है। दुर्ग जिले के मशहूर गैंगस्टर और महादेव महार हत्याकांड के मुख्य आरोपी तपन सरकार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

इससे पहले तपन सरकार महादेव महार हत्याकांड की सजा काट चुका है, लेकिन इस बार पुलिस ने तपन को खुर्सीपार में हुए एक हत्याकांड के आरोप में पकड़ा है।

एक महीने पहले खुर्सीपार पुलिस ने तपन सरकार के सिकोलाभाठा दुर्ग स्थित घर और अन्य ठिकानों पर दबिश दी लेकिन, वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। लेकिन इस बार पुलिस ने कोई मौका ही नहीं दिया।


बीते साल 2023 में 8 मार्च को होली के दिन खुर्सीपार क्षेत्र में शुभम राजपूत की हत्या कर दी गई थी। हत्या के बाद आरोपी सेवक निषाद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया था।

See also  सिम्स और सरकारी अस्पतालों की अव्यवस्था पर हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, सरकार ने दिया जवाब– जेम पोर्टल पर कम बोलियां आने से अटका टेंडर

हत्या के कारणों को लेकर पुलिस जांच में जुटी हुई थी। जांच में पुलिस को पता चला कि, शुभम राजपूत गैंगस्टर तपन सरकार के लिए वसूली का काम करता था। होली के दिन भी वह आरोपी से पैसे मांगने गया था।

आरोपी के घर में पैसे के लेन-देन को लेकर दोनों में विवाद हुआ, जिसके बाद आरोपी ने कटर से गला रेतकर शुभम की हत्या कर दी थी। इस हत्या में पुलिस गैंगस्टर तपन सरकार की भूमिका को लेकर भी जांच कर रही थी।

गैंगस्टर तपन सरकार को पकड़ने के लिए बीते 25 दिसंबर सोमवार की रात एएसपी अभिषेक झा के नेतृत्व में चार थानों के टीआई सहित 25 जवानों की टीम ने मोहन नगर क्षेत्र स्थित तपन के घर पर छापेमार कार्रवाई की थी।

लेकिन पुलिस के आने की भनक उसे पहले ही लग गई थी और वह फरार हो गया थ। जिसके बाद पुलिस लगातार उसकी पतासाजी में जुटी हुई थी और आखिरकार उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आगे की पूछताछ के बाद उसे इस मामले में अन्य धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी। इससे पहले भी तपन 17 साल जेल की सजा काट चुका है।

See also  BIG BREAKING : कांग्रेस के पूर्व विधायक का सनसनीखेज खुलासा, बिलासपुर महापौर यादव का ऑडियो किया वायरल, टिकट वितरण में करोड़ों के लेनदेन का लगाया आरोप