नई दिल्ली। अयोध्‍या में रामलला की प्राण प्रतिष्‍ठा से दिल्‍ली लौटे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना शुरू की। इस योजना के तहत देश के 1 करोड़ घरों की छत पर सोलर रूफ टॉप सिस्‍टम लगाने का लक्ष्‍य है।

योजना को लेकर पीएम ने एक्‍स पर जानकारी साझा की है। उन्‍होंने पोस्‍ट किया है कि सूर्यवंशी भगवान श्रीराम के आलोक से विश्व के सभी भक्तगण सदैव ऊर्जा प्राप्त करते हैं। आज अयोध्या में प्राण-प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर मेरा ये संकल्प और प्रशस्त हुआ कि भारतवासियों के घर की छत पर उनका अपना सोलर रूफ टॉप सिस्टम हो।अयोध्या से लौटने के बाद मैंने पहला निर्णय लिया है कि हमारी सरकार 1 करोड़ घरों पर रूफटॉप सोलर लगाने के लक्ष्य के साथ “प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना” प्रारंभ करेगी। इससे गरीब और मध्यम वर्ग का बिजली बिल तो कम होगा ही, साथ ही भारत ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर भी बनेगा।

See also  EXCLUSIVE : 20 को दिल्ली में प्रदर्शन की तैयारी 17 या 18 को दिल्ली कूच करेंगे,BHUPESH BAGHEL