रायपुर। छत्तीसगढ़ में सत्ता परिवर्तन के बाद से ही भाजपा अब लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई है।बीजेपी प्रदेश के सभी 11 सीटों पर जीत की योजना बना रही है। इसी बीच भारतीय जनता पार्टी को बड़ी सफलता हासिल हुई है। दरअसल खबर आ रही है कि फोर्स के 17 अफसर जल्द ही भाजपा का दामन थामने वाले हैं।

बता दें कि 15 जनवरी को आर्मी डे के दिन 64 पूर्व सैनिकों ने भाजपा का दामन थामा था। दूसरी ओर खबर आ रही है कि भाजपा ने छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी को करारा झटका दिया है। आज आम आदमी पार्टी के करीब 500 कार्यकर्ता भाजपा में शामिल होने वाले हैं।

See also  Breaking : राजेश मूणत ने मारपीट का वीडियो किया जारी, कहा - "मेरा कातिल ही, मेरा मुंसिफ़ है !"