नेशनल डेस्क। केंद्र सरकार के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने 16 फरवरी को भारत बंद का आह्वान किया है। भारत बंद का एलान करते हुए राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा जिसमें संयुक्त किसान मोर्चा के साथ और भी बहुत सारे संगठन हैं। किसान 16 फरवरी को खेत में काम न करें। दुकानों को भी बंद रखने का अनुरोध है।

टिकैत ने बताया उसमें बहुत से यूनियन शामिल हैं। आगे कहा 16 फरवरी किसान के लिए अमावस्या ही है। एग्रीकल्चर हड़ताल देश में रखें तो इससे एक बड़ा मैसेज जाएगा। टिकैत ने कहा कि हम सरकार के सामने MSP, नौकरी, अग्निवीर, पेंशन आदि मुद्दे उठाएंगे।

See also  "सबसे तेजी से बढ़ने वाला ग्राफ = बेरोजगारी", आंकड़ों की मानें या फिर इन हकीकत को जानें!