बीजापुर/सुकमा। छत्तीसगढ़ के बीजापुर-सुकमा सीमा के पास से एक बार फिर नक्सलियों का कायराना करतूत सामने आया है। जोनागुड़ा और अलीगुड़ा के पास नक्सलियों के साथ गोलीबारी में तीन जवान शहीद हो गए और 14 घायल हो गए। 8 घायल जवानों को इलाज के लिए रायपुर लाया जा रहा है।

पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज सुन्दरराज पी. द्वारा बताया गया कि क्षेत्र की जनता को नक्सल समस्या से मुक्ति दिलाने बस्तर पुलिस एवं तैनात सुरक्षा बल संकल्पित है। वर्ष 2021 में टेकलगुड़ेम मुठभेड़ में हमें भारी क्षति पहुंचने के बावजूद जनहित में विचार करते हुए आज पुन: हम मजबूती से टेकलगुड़ेम गांव में कैम्प स्थापित कर क्षेत्र की शांति, सुरक्षा एवं विकास के लिए समर्पित होकर कार्य करेंगे।

आईजी बस्तर पी सुंदरराज ने नक्सली हमले की जानकारी दी उन्होंने यह भी बताया कि यह वही जगह है जहां 2021 में 23 जवानों की जान गई थी।

See also  Naxalite Encounter : छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर पर पुलिस नक्सली के बीच हुई मुठभेड़, 6 नक्सली ढेर, दो जवान गंभीर