रायपुर। सेना भर्ती की अग्निपथ योजना के विरोध में प्रदेश कांग्रेस “जय जवान आंदोलन” शुरू कर रही है। अन्याय के विरूद्ध, न्याय का युद्ध नाम का अभियान तीन चरण में होगा।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर और जय जवान आंदोलन के प्रदेश संयोजक अभिषेक कसार ने आरोप लगाया है कि केंद्र सरकार ने अग्निपथ योजना के बहाने 1.5 लाख से अधिक युवाओं के भविष्य को अंधेरे में धकेल दिया है। इन युवाओं को सेना में भर्ती के लिए पहले से चयनित किया गया था, लेकिन सरकार ने आज तक उन्हें ज्वाइनिंग लेटर नहीं दिया है। भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी ने उन युवाओं से मुलाकात की जो अपनी भर्ती का इंतज़ार कर रहे हैं। उन्होंने एक पोस्टर जारी करते हुए बताया कि यह अभियान तीन चरणों में व 31 जनवरी से लेकर 20 मार्च तक चलेगा।

पहले चरण में देशभर में 30 लाख परिवारों संपर्क किया जाएगा। 28 फरवरी तक कांग्रेस संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा “न्याय पत्र“ (एक फॉर्म और लीफलेट के साथ) को रक्षा परिवारों (वर्तमान/पूर्व) और सेना भर्ती की तैयारी करने वाले युवाओं से संपर्क करके उन्हें इस आंदोलन से जुड़ने और समर्थन देने मांग करेंगे।

See also  Lok Sabha Elections 2024: कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक 6 मार्च को, जारी हो सकती है छत्तीसगढ़, केरल और तेलंगाना के उम्मीदवारों की पहली सूची

दूसरे चरण में सत्याग्रह अभियान में 5 मार्च से 10 मार्च तक सभी ब्लॉकों/शहरों में धरना और समन्वय समितियों का का गठन करना है। यह धरना हर शहर के शहीद चौक या गांधी चौक पर आयोजित किया जाएगा। तीसरे चरण में सभी जिलों में 50 किलोमीटर तक की पदयात्रा 17 से 20 मार्च तक होगी।पत्रकार वार्ता में मीडिया संयोजक तुषार गुहा, जिला संयोजक राहुल तिवारी, जिला संयोजक राजिक खान उपस्थित थे।