टीआरपी डेस्क। आज गुलाब की खुशबुओं के साथ प्यार के इजहार का सप्ताह की शुरुवात हो गई है। इस मौके पर अक्सर युवा एक-दूसरे को गुलाब देकर प्रेम का इजहार करते है।

आप सब वैलेंटाइन वीक के बारे में खूब जानते है। यह 7 दिनों तक चलता है। इसका पहला दिन रोज डे होता है। वहीं, दूसरा प्रपोज डे…आखिर में वैलेंटाइन डे आता है। ऐसे करके कुल 7 दिनों तक अलग-अलग डे के इस हिसाब से प्यार करने वाले लोग इसे सेलिब्रेट करते हैं। इसी मौके पर हम आपके साथ वैलेंटाइन वीक की पूरी लिस्ट शेयर कर रहे

7 फरवरी- रोज डे

वैलेंटाइन का सबसे पहला दिन रोज डे होता है. इस दिन आप उस शख्स को लाल गुलाब दे सकते हैं, जिनसे आपको बेशुमार मोहब्बत है. बता दें लाल गुलाब प्यार का प्रतीक माना जाता है.

8 फरवरी- प्रपोज डे

वैंलेटाइन वीक का दूसरा दिन प्रपोज डे के तौर पर सेलिब्रेट किया जाता है. सभी प्रेमी-प्रेमिकाएं इस दिन का बेसब्री से इंतजार करते हैं. यह दिन प्यार का इजहार करने वालों के लिए सबसे अच्छा माना जाता है. अगर आपको किसी से बेशुमार मोहब्बत है तो इस दिन ही इजहार करें.

See also  टीआरपी स्पेशल: Love Guru मटुकनाथ खाेलेंगे Love School , छात्रों को मिलेगी प्रेम की शिक्षा

9 फरवरी- चॉकलेट डे

वैलेंटाइन वीक का तीसरा दिन चॉकलेट डे के तौर पर सेलिब्रेट किया जाता है. इस दिन प्रेमी जोड़े एक दूसरे को खास चॉकलेट, चॉकलेट बंच, चॉकलेट बास्केट तोहफे में देकर इस डे को उनके लिए स्पेशल बना सकते हैं.

10 फरवरी- टेडी डे

महिलाओं को टेडी काफी पसंद आता है. वैलेंटाइन वीक शुरू होते ही मार्केट में कई तरह के छोटेऔर बड़े टेडी मिलने लगते हैं. वैलेंटाइन वीक के चौथे दिन आप अपनी दोस्त या किसी खास दोस्त को टेडी देकर उनका दिन स्पेशल बना सकते हैं.

11 फरवरी- प्रॉमिस डे

कोई भी रिश्ता लंबा तभी चल सकता है जब आप उस रिश्ते को लेकर किए गए वादे को पूरा करें. वैलेंटाइन वीक का पांचवा दिन प्रॉमिस डे के तौर पर बनाया जाता है. इस दिन प्रेमी जोड़ेंएक-दूसरे से जीवन भर प्यार करने और साथ निभाने का वादा करते हैं. आप भी अपने पार्टनर से कोई एक वादा कर उसका दिन स्पेशल बना सकते हैं.

See also  रक्षाबंधन से पहले लाडली बहनों को सरकार ने दिया एक और तोहफा, 450 रुपये में मिलेगा रसोई गैस सिलेंडर

12 फरवरी- हग डे

गले लगना आपके रिश्ते में प्यार को दर्शाता है. कई रिसर्च में ये बात भी सामने आ चुकी है कि गले लगना आपकी हेल्थ के लिए भी बहुत उपयोगी है. वैलेंटाइन वीक के छठे दिन हग डे मनाया जाता है. इस दिन एक-दूसरे को गले लगाकर अपने प्यार का इजहार किया जाता है.

13 फरवरी- किस डे

7वां दिन किस डे के तौर पर मनाया जाता है. इस दिन आप अपने प्रेमिका से प्यार का इजहार उसके हाथों और माथे को चूमकर बता सकते कि आपकी जिंदगी उन्हीं से हैंं. इससे आपकी पत्नी या प्रेमिका स्पेशल महसूस करेंगी.

14 फरवरी- वैलेंटाइन डे

वैलेंटाइन वीक का आखिरी दिन वैलेंटाइन डे होता है जो 14 फरवरी को मनाया जाता है.ये दिन कपल्स के लिए काफी खास होता है. इस दिन कपल्स एक दूसरे के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बीताते हैं और एक-दूसरे के लिए सरप्राइज प्लान करते हैं या कहीं घूमने जाते हैं. साथ ही लोग इस दिन अपने पार्टनर को

See also  टीएमसी सांसद उपराष्ट्रपति की करते रहे मिमिक्री, राहुल गांधी हंसते हुए बनाते रहे वीडियो