0 टीआरपी डेस्क
समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश की 11 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। इस लिस्ट में गाजीपुर के भी प्रत्याशी का नाम है। यहां से सपा ने बसपा सांसद अफजाल अंसारी को उम्मीदवार बनाया है। गाजीपुर के अलावा मुजफ्फरनगर से हरेंद्र मलिक, आंवला से नीरज मौर्य, शाहजहांपुर से राजेश कश्यप, हरदोई से ऊषा वर्मा, मिश्रिख से रामपाल राजवंशी, प्रतापगढ़ से एसपी सिंह पटेल, बहराइज से रमेश गौतम, गोंडा से श्रेया वर्मा और चंदौली से वीरेंद्र सिंह को प्रत्याशी घोषित किया है। पार्टी ने इससे पहले 16 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान किया था।

सपा की मौजूदा सूची के बाद यह कयास लगाए जा रहे हैं कि कांग्रेस और जयंत चौधरी की अगुवाई वाली आरएलडी से गठबंधन नहीं होगा। क्योंकि मुजफ्फरनगर से आरएलडी अपना प्रत्याशी उतारना चाह रही थी। तो वहीं कांग्रेस प्रतापगढ़ सीट मांग रही थी। सपा ने यह लिस्ट ऐसे वक्त में जारी की है जब सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने राहुल गांधी की अगुवाई वाली भारत जोड़ो न्याया यात्रा में शामिल होने के सवाल पर कहा था कि पहले सीट शेयरिंग फाइनल हो जाए। दूसरी तरफ अफजाल अंसारी को अपना उम्मीदवार बनाने के बाद यह चर्चा शुरू हो गई है कि यहां से बसपा अब किसको उम्मीदवार बनाएगी।

See also  Assembly Election 2022 : पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में 8 लाख मतदाताओं को पसंद नहीं आया एक भी उम्मीदवार, वोटरों ने चुना नोटा

सपा की इस लिस्ट से यह भी स्पष्ट हो गया है कि अब जयंत चौधरी की अगुवाई वाली राष्ट्रीय लोकदल, सपा के साथ गठबंधन में नहीं है। बीते महीने 19 जनवरी को जब अखिलेश और जयंत ने तस्वीरें शेयर कर गठबंधन का ऐलान किया था तब यह कहा जा रहा था कि सपा ने मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट रालोद के खाते में दी है। हालांकि अब जबकि सपा ने हरेंद्र मलिक को बतौर उम्मीदवार ऐलान कर दिया है।