रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज फिर बदला है। बता दें कि मौसम विभाग ने 4 संभाग में यलो अलर्ट जारी किया है। रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर और सरगुजा संभाग के जिले में हल्की बारिश के आसार हैं। साथ ही मौसम में नमी की मात्रा बढ़ने से दिन के तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई है।

अगले 5 दिन के लिए प्रदेश के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा। सोमवार को कोरबा जिला 34.9 डिग्री के साथ सबसे गर्म रहा। वहीं, सबसे कम अंबिकापुर में 14 डिग्री टेंपरेचर दर्ज किया गया।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

See also  Heat Wave Alert in Chhattisgarh: छत्‍तीसगढ़ में लू का अलर्ट, 44 डिग्री के पार पहुंचा तापमान, रायपुर सबसे ज्यादा गर्म