टीआरपी डेस्क। लोकसभा चुनाव से पहले हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार पर खतरे के बादल मंडरा रहे हैं। बता दें कि हिमाचल प्रदेश में राज्यसभा की एक सीट के लिए वोटिंग जारी है।

खबर है कि कांग्रेस के कुछ विधायक क्रॉस वोटिंग कर सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो केवल कांग्रेस के हाथ से यह राज्यसभा सीट चली जाएगी, बल्कि विधानसभा में सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार पर भी संकट गहरा जाएगा।

इस बीच, राज्यसभा चुनाव में भाजपा के उम्मीदवार हर्ष महाजन ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा, सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार से कांग्रेस विधायक नाराज हैं। यदि मैं राज्यसभा चुनाव जीता, तो हिमाचल में गिर जाएगी कांग्रेस की सरकार।

वहीं, भाजपा भी हमलावर हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि सुक्खू बहुमत खो चुके हैं। उन्हें तत्काल इस्तीफा दे सकते हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

See also  TRP की खबर पर मुहरः बीजेपी में शामिल हुए पूर्व आईएएस गणेश शंकर मिश्रा... जेपी नड्डा ने दिलाई सदस्यता