रायपुर। टीवी का पॉपुलर डांस रियलिटी शो ‘Dance Plus Pro’ को कल रात अपना विनर मिल चुका है। बता दें छत्तीसगढ़ के रितेश पाल ने डांस प्लस प्रो का खिताब अपने नाम किया है। ट्रॉफी के साथ-साथ रितेश को 15 लाख रुपए प्राइज मनी भी मिली है।

बता दें डांस प्लस प्रो में टॉप चार फाइनलिस्ट में आकांक्षा, रितेश पाल, राकेश और अमन-कुणाल ने अपनी जगह बनाई थी। राकेश ने इन सभी को हराकर यह खिताब अपने नाम किया।

साथ आपको बताते चले की रितेश शक्ति मोहन की डांस टीम के कंटेस्टेंट थे। फिनाले में राकेश साहू और अमन-कुणाल को कड़ी टक्कड़ देते हुए रितेश पाल ने ये विनर की ट्राफी अपने नाम की है। रितेश ने अपने दमदार परफॉर्मेंस से लोगों के होश उड़ा दिए थे। रितेश ने अपने परफॉर्मेंस से खूब तालियां और सीटियां बटोरी हैं।

शो ‘डांस प्लस प्रो’ (Dance Plus Pro) के फर्स्ट रनअप राकेश साहू (Ritesh Pal) को 5 लाख रूपये का चेक मिला है. तो वहीं अमन-कुणाल दूसरे रनरअप रहे। इन्हें भी 5 लाख रूपये का इनाम मिला है।

See also  CG BIG NEWS : छत्तीसगढ़ को 2 स्थानीय समेत मिले कुल 9 नए IPS अधिकारी, देखें पूरी सूची

रितेश पाल सैलून में करते थे काम

शो ट्रॉफी को हाथ में लेते ही वो इमोश्नल हो गए थे। बता दें कि रितेश पाल (Ritesh Pal) बेहद गरीब परिवार से आते हैं। उन्हें बचपन से ही डांस का शौक था। लेकिन घर में पैसों की तंगी की वजह से उन्होंने सैलून में काम करना शुरू कर दिया। लेकिन उनके अंदर से डांस का जुनून तब भी बरकरार था। वे सैलून के अंदर काम करते-करते वह डांस किया करते थे। वहीं आज अपनी कड़ी मेहनत और लगन से उन्होंने अपना सपना पूरा कर दिखाया है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर