रायपुर। CG Crime: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के आमासिवनी पुलिस कॉलोनी में महिला की गला काटकर हत्या की गई है। वारदात को अंजाम देने वाला अज्ञात व्यक्ति फरार है। मामला विधानसभा थाना क्षेत्र का है। घटना की सूचना पर पुलिस के मौके पर पहुंची हैं।

CG Crime: मृतक महिला सुकमा में पदस्थ डॉग हैंडलर शिशुपाल सिंह की पत्नी बताई जा रही है। मौके पर पहुुचे CSP ने बताया कि घटना स्थल से कैंचीनुमा हथियार बरामद हुआ है। पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है।

See also  Breaking News: दंतेवाड़ा के पूर्व विधायक भीमा मंडावी की बेटी ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस