जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा कोरोना संक्रमित हो गए हैं। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट डालकर दी है। भजन लाल शर्मा ने जानकारी देते हुए कहा, स्वास्थ्य समस्या के चलते आज स्वास्थ्य परीक्षण करवाने पर मेरी कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैं सेल्फ आइसोलेशन में हूं।
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा कोरोना संक्रमित होने के बाद खुद को आइसोलेट कर लिया है। उन्होंने ट्वीट कर बताया कि वे कोरोना संक्रमित हो गए हैं। सीएम ने एक्स पर लिखा, स्वास्थ्य समस्या के चलते आज स्वास्थ्य परीक्षण करवाने पर आज मेरी कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैं सेल्फ आइसोलेशन में हूं और चिकित्सकों के परामर्श का पूर्णतः पालन कर रहा हूं एवं आगामी सभी कार्यक्रमों में वर्चुअल माध्यम से सम्मिलित रहूंगा।

See also  Mann Ki Baat: महाकुंभ, स्टार्ट-अप कल्चर और अंतरिक्ष में भारत की उड़ान… पीएम मोदी ने क्या-क्या कहा?