रायपुर। CG News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सचिव IPS राहुल भगत को सुशासन और अभिसरण विभाग का सचिव बनाया गया है। इससे पहले उन्हें सीएम का सचिव नियुक्त किया गया था। पिछले सप्ताह हुई कैबिनेट बैठक में इस विभाग के गठन की मंजूरी दी गई थी। भगत पहले सचिव होंगे जिन्हें इस विभाग को स्थापित करने की जिम्मेदारी होगी।

CG News: बता दें, जब विष्णुदेव साय श्रम और रोजगार राज्य मंत्री थे। उस वक्त राहुल भगत को प्रतिनियुक्ति के लिए लेकर आए थे। उन्हें भारत सरकार में श्रम और रोजगार विभाग में निदेशक बनाया गया था। 2016 में डेपुटेशन पर इस्पात मंत्री विष्णुदेव साय के पर्सनल सेक्रेटरी बन कर राहुल भगत दिल्ली गए थे। राहुल भगत पहले ऐसे आईपीएस हैं जिन्हें पुलिस विभाग से से बाहर के विभाग मिले हैं।

See also  High Court Decision : हाई कोर्ट ने बदला निचली अदालत का फैसला! तलाक के बाद पति की संपत्ति पर नहीं रह सकेगी पत्नी, सिर्फ बच्चों का हक…