सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने केंद्रीय खाद्य मंत्री को लिखा पत्र, मिलर्स को चावल जमा करने की अनुमति देने का आग्रह

बृजमोहन अग्रवाल ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए सवाल किया

रायपुर। कैबिनेट मंत्री बृजमोहन अग्रवाल कहा कि राजनीतिक लोगों पर अपराध दर्ज करने का इतिहास हमारा नहीं उनका है। भाजपा को इस तरह के कामों के लिए फुर्सत नहीं है। हम तो मोदी जी की गारंटी पूरा करने में लगे हैं। भूपेश बघेल को जांच एजेंसी का सहयोग करना चाहिए ना कि धमकी देना चाहिए।

पूर्व सीएम भूपेश बघेल पर एफआईआर दर्ज होने के बाद से सियासत गलियारों में घमासान मचा हुआ है। वहीं इस मामले को लेकर दिग्गज नेताओं की लगातार प्रतिक्रिया सामने आ रही है। मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए सवाल किया। पूछा…कि क्या इनको न्यायपालिका पर विश्वास नहीं है? क्या इनको ईओडब्ल्यू की जांच पर विश्वास नहीं?

वहीं कांग्रेसियों पर तंज कसते हुए आगे कहा कि कांग्रेसियों के मन में डर है, जनता ने उनको जानकारी दिया है अब कानून से डरे हुए है। उन्होंने जनता से अपील की शराब घोटाला, डीएमएफ घोटाला, पीएससी घोटाला, कोयला घोटाला के आरोपियों को नाकारें और मोदी की गारंटी को पूरा करने वालों को स्वीकारें।

See also  बजट के एक दिन पहले पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बड़ा बयान, कहा- इस बार भी बजट से नहीं कोई उम्मीद…

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर