लोकसभा सीट बस्तर
लोकसभा सीट बस्तर

लोकसभा निर्वाचन नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 27 मार्च

रायपुर। राज्य निर्वाचन अधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने बताया कि प्रथम चरण के लिए आज अधिसूचना जारी होने के साथ ही बस्तर लोकसभा क्षेत्र के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है।लोकसभा चुनावों के पहले चरण के लिए आज अधिसूचना जारी होने के साथ ही छत्तीसगढ़ की इकलौती सीट बस्तर पर नामांकन प्रकिया शुरू हो गयी। प्रथम चरण के लिए प्रत्याशी अपना नामांकन पत्र शासकीय अवकाश दिवस को छोड़कर कार्यालयीन दिवस में सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक दाखिल कर सकते हैं।

उऩ्होने बताया कि प्रथम चरण लोकसभा निर्वाचन अंतर्गत नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 27 मार्च है। नामांकन पत्रों की जांच 28 मार्च को होगी जबकि 30 मार्च तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। मतदान 19 अप्रैल को होंगा। इस सीट पर भाजपा ने अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया हैं जबकि मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने अभी तक प्रत्याशी घोषित नही किया हैं।इस सीट से वर्तमान में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज सांसद है।

See also  स्ट्रीट वेंडर्स का ठेला उठाकर ले गए निगम कर्मचारी, नहीं दी रसीद तो प्रभावितों ने जमकर किया हंगामा

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर