बिलासपुर। जिला पुलिस ने होली के ठीक पहले गुंडा बदमाशों की नई सूची बनाई है, जिसमें युवक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष जयकिशन यादव और बिल्हा कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील साहू का नाम शामिल किया गया है।

आपराधिक रिकॉर्ड के चलते जुड़ा नाम

जिलों में पुलिस समय-समय पर गुंडा बदमाशों की सूची को अपडेट करती है। होली से ठीक पहले जारी की गई सूची में जिला कांग्रेस कमेटी युवा इकाई के अध्यक्ष जयकिशन यादव उर्फ राजू का नाम इसमें शामिल किया गया है। इसी तरह से बिल्हा विधानसभा इकाई के कांग्रेस अध्यक्ष सुनील साहू का नाम भी जोड़ा गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आपराधिक रिकॉर्ड के कारण इनका नाम सूची में रखा गया है। यह नहीं देखा गया है कि ये लोग किस राजनीतिक दल से जुड़े हैं।

पार्टी ने पद देने से पहले नहीं की छानबीन

बता दें कि युवा कांग्रेस में कोई भी पद देने से पहले कार्यकर्ताओं से शपथ पत्र लेने का नियम है कि उनके खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज तो नहीं है। पहले भी युवक कांग्रेस के कई पदाधिकारियों पर अपराध दर्ज हो चुके हैं। इसके बाद उन्हें पद से हटाया भी गया है, मगर पद देने से पहले छानबीन नहीं की गई।

See also  BIG BREAKING : कुख्यात अंतर्राष्ट्रीय अमन साहू गैंग के 04 शूटर गिरफ्तार, कोयला कारोबारी को मारने आये थे रायपुर…

डर से दोनों नेता हुए फरार

पता चला है कि SP ऑफिस से गुंडा बदमाशों की सूची जारी होने के बाद से कांग्रेस के दोनों नेता फरार हो गए हैं। उन्हें डर है कि होल से पहले पुलिस उनकी गिरफ़्तारी कर सकती है। फिलहाल पुलिस भी उनका सुराग लगाने में जुटी हुई है।