Police Transfer

अंधाधुंध गोली चलाए जाने की घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप

रायपुर। नवा रायपुर स्थित पीएचक्यू की सुरक्षा में तैनात पुलिस जवान के अंधाधुंध गोली चलाए जाने की घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस के अनुसार हालांकि, गोली चलाने जाने से कोई हताहत नहीं हुआ है। मामला राखी थाना क्षेत्र का है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के बड़े अधिकारी मौके पर पहुंच कर घटना के संबंध में जांच कर रहे है।

जानकारी के अनुसार, पीएचक्यू की सुरक्षा में तैनात 14th बटालियन में पदस्थ आरक्षक राकेश यादव ने सुबह 6-7 बजे करीब 12 राउंड फायर किए। गोली चलाए जाने का कारणों का अब तक पता नहीं चला है।

एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि नवा रायपुर PHQ की सुरक्षा में तैनात जवान से गोली चली है। किन कारणों से फायर हुआ है, दुर्घटनावश गोली चली या कोई और कारण है। इन सब तमाम पहलुओं की जाँच की जा रही है।

See also  Transfer Breaking- list released again in Police Department -39 TI SI किए गए इधर से उधर

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर