vijay sharma
vijay sharma

रायपुर। इन दिनों छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव को लेकर सियासत गरमाई हुई है। इस बीच प्रदेश में एसीबी और ईओडब्ल्यू की छापेमारी को लेकर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बयान दिया है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में चुनाव से पहले भी कार्रवाइयां हुई हैं। यह उनके रूटीन का काम है।

वहीं छत्तीसगढ़ में नेताओं की बयानबाजी, आरोप-प्रत्यारोपों का दौर भी काफी तेज गति से चल रहा है। इसी के तहत राजनांदगांव में पूर्व CM भूपेश बघेल के प्रचार को लेकर डिप्टी सीएम शर्मा ने कहा कि जनता पूछना चाहती है, आप सांसद इसलिए बनेंगे ताकि नरेंद्र मोदी का सिर फोड़ सके।

डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने आगे कहा कि पूर्व सीएम भूपेश बघेल के खुद के नाम पर एफआईआर है। यह किस तरह राजनीति से प्रेरित हो सकता है। शराब घोटाले में फर्जी होलोग्राम की जानकारी सामने आई। महादेव एप, कोयला घोटाला सब जनता के सामने हैं। ऐसे में ACB और EOW की कार्रवाई कैसे गलत हो सकती है।

See also  ABP-C Voter Survey: गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 में सौराष्ट्र में कैसा रहेगा बीजेपी, कांग्रेस जानें 'आप' का हाल

जनता का विश्वास मोदी के साथ है : विजय शर्मा

टीएस सिंहदेव के तीन सीटों पर कांग्रेस कमजोर वाले बयान पर विजय शर्मा ने कहा कि इन्हें दृष्टिकोण स्पष्ट रखना चाहिए। जनता का विश्वास मोदी के साथ है। उनके नेता अपने बिगड़े बोल के कारण जनता का विश्वास खो दिए।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर