• Home
  • Chhattisgarh
  • Madhya Pradesh
  • National
  • International
  • Crime
  • Politics
  • Sports
  • Others
    • Jobs & Career
      • TRP Jobs News
      • Education News TRP
    • Bollywood
    • Bureaucracy
    • Editorial
      • Opinion Articles TRP
    • Surgery
  • About TRP
  • ePaper TRP – The Rural Post
  • Contact Us
  • Manage Subscriptions
  • Facebook Page
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Koo
Skip to content
  • About TRP
  • ePaper TRP – The Rural Post
  • Contact Us
  • Manage Subscriptions
  • Facebook Page
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Koo
TRP LOGO

The Rural Press

Redefining Journalism

  • Home
  • Chhattisgarh
  • Madhya Pradesh
  • National
  • International
  • Crime
  • Politics
  • Sports
  • Others
    • Jobs & Career
      • TRP Jobs News
      • Education News TRP
    • Bollywood
    • Bureaucracy
    • Editorial
      • Opinion Articles TRP
    • Surgery
समाचार The Rural Press » TRP Crime News » चोरी के चेक से CSEB के खाते से 3 करोड़ रूपये निकालने का प्रयास सतर्कता के चलते हुआ विफल, एक आरोपी गिरफ्तार, 2 फरार
Posted inTRP Crime News

चोरी के चेक से CSEB के खाते से 3 करोड़ रूपये निकालने का प्रयास सतर्कता के चलते हुआ विफल, एक आरोपी गिरफ्तार, 2 फरार

by Shami ImamApril 21, 2024April 21, 2024

रायपुर। छ.ग.स्टेट पावर डिस्ट्रीब्युशन कंपनी लिमिटेड रायपुर के खाते से सनसनीखेज ढंग से 3 करोड़ रूपये निकालने का प्रयास किया गया, मगर क्लियरेंस के दौरान संबंधित शाखा को इसकी जानकारी लग गई और भुगतान पर रोक लगा दिया गया। इस मामले की पुलिस में शिकायत के बाद एक फर्म के संचालक को गिरफ्तार किया गया है, वहीं इस कृत्य में शामिल 2 लोग फरार बताये जा रहे हैं।

चेक चोरी कर भुगतान के लिए किया जमा

छ.ग.स्टेट पावर डिस्ट्रीब्युशन कंपनी लिमिटेड रायपुर के उप महाप्रबंधक कार्यालय में पदस्थ वरिष्ठ लेखा अधिकारी -2 मंदार शिलेदार एवं अन्य के द्वारा गुढ़ियारी थाने में शिकायत की गई कि उनके कार्यालय से चेक क्रमांक 35003710 युनियन बैंक आफ इंडिया लिलि चौक, रायपुर का चोरी कर उस चेक में तीन करोड रूपये की राशि भरकर चेक में प्रार्थी मंदार शिलेदार का नकली हस्ताक्षर कर M/s Bugs Soft Tech Pvt. Ltd. के एक्सीस बैंक के खाते में दिनांक 06.03.2024 को प्रस्तुत किया गया है जिसका पता चलने पर उसका भुगतान कार्यालय के द्वारा रुकवाया गया।

See also  शिकागो में गूजेंगा अरपा पैरी के धार, छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर नॉर्थ अमेरिका छत्तीसगढ़ एसोसिएशन का फेसबुक लाइव 2 नवंबर को

मोबाइल पर आया मैसेज तो ठनका माथा

गुढ़ियारी पुलिस द्वारा इस मामले की जांच में प्रार्थी मंदार शिलेदार उप महाप्रबंधक वरिष्ठ लेखाधिकारी-2 एवं लेखाधिकारी चांदनी दुबे एवं कार्यालय की रोकड़ शाखा प्रभारी रीना पुरी गोस्वामी का कथन लिया गया। रोकड़ शाखा प्रभारी रीना पुरी गोस्वामी ने बताया कि उनके मोबाइल नम्बर पर युनियन बैंक से तीन करोड का भुगतान M/s Bugs Soft Tech Pvt. Ltd. को किये जाने के संबंध में मैसेज आया, मगर ऐसा कोई चेक जारी नहीं होने से रीना पुरी को आशंका हुई तो उन्होंने अपने वरिष्ठ अधिकारी चांदनी दुबे को अवगत कराकर युनियन बैंक जाकर उक्त चेक का भुगतान रुकवाया गया।

फर्जीवाड़े का आरोपी निकला बुद्ध…

इस प्रकरण में M/s Bugs Soft Tech Pvt. Ltd. के एक्सीस बैंक एकाउंट की जानकारी शाखा पण्डरी से प्राप्त की गई, फर्म का डायरेक्टर बुद्ध भगवान साहू बताया गया, उक्त कंपनी के खाते में तीन करोड़ का चेक लगने से पूर्व किसी प्रकार का लेन देन नहीं पाया गया, एवं चेक के पिछे लिखे मोबाइल नम्बर से सम्पर्क कर बुद्ध भगवान साहू को थाने बुलाया गया।

See also  पीपुल्स ग्रुप पर ED का शिकंजा, 230 करोड़ रुपए की संपत्ति को किया अटैच

बुद्ध ने सुनाई ये कहानी

बुद्ध भगवान साहू ने बताया कि उसकी कंपनी M/s Bugs Soft Tech Pvt. Ltd. घाटे में चल रही है और कंपनी को आपरेट करने के लिए फायनेंस की जरुरत थी, जो कहीं से नहीं मिलने से उसने फाइनेंस के लिए राजा तालाब रायपुर निवासी राजेश यादव से सम्पर्क किया था, परन्तु उसके माध्यम से किसी भी बैंक से कंपनी को लोन प्राप्त नहीं हुआ।

मामले का खुलासा करते हुए बुद्ध भगवान साहू ने बताया कि 1 या 2 मार्च 2024 को राजेश यादव ने उसे पंचपेडी नाका रायपुर मिलने बुलाया जहां राजेश यादव एक अन्य व्यक्ति के साथ मिला, जिसने बुद्ध भगवान साहू को बताया कि छ.ग. स्टेट पावर डिस्ट्रीब्युशन कंपनी लिमिटेड रायपुर के बैंक खाते में करोडों रूपये हैं जिसे वहां के चेक के माध्यम से चोरी से निकाला जा सकता है। राजेश यादव के साथ आये अन्य व्यक्ति ने CSPDCL रायपुर का चेक अपने पास होना बताया।

See also  एक और इंजेक्शन की सामान्य बिक्री पर कलेक्टर ने लगाया प्रतिबंध, कालाबाजारी रोकने के लिए कमेटी गठित

चेक पर किया फर्जी हस्ताक्षर और तय हुआ कमीशन

चेक की राशि को बैंक खाते में लिया जाना था, जिसके लिए बुद्ध भगवान साहू की कंपनी M/s Bugs Soft Tech Pvt. Ltd. के एक्सिस बैंक के खाता में रकम को प्राप्त करना तीनों के द्वारा तय किया गया, जिसमें से बुद्ध भगवान द्वारा रकम मिलने पर 34 प्रतिशत की राशि स्वयं रखने की बात तय होना बताया। मगर इनके मनसूबे सफल नहीं हो सके और इस फर्जीवाड़े का खुलासा हो गया।

एक की हुई गिरफ़्तारी, 2 अन्य की तलाश

इस प्रकरण की जांच में धारा 380, 420, 467, 468, 471, 511, 120बी भादवि के तहत अपराध घटित करना पाये जाने से मामला पंजीबद्ध किया गया, साथ ही पकड़े गए आरोपी बुद्ध भगवान साहू की विधिवत गिरफ़्तारी की गई। पुलिस को अब दूसरे आरोपी राजेश यादव और एक अन्य की तलाश है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू पर

Tagged: crore, CSEB account, stolen check, withdraw

Post navigation

Previous मोदी सरकार चंद उद्योगपतियों के लिए काम कर रही, जनता और किसान महंगाई से जूझ रहे- प्रियंका गांधी
Next CG Politics: लोरमी में आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की आमसभा, तैयारी में जुटी बीजेपी

Ro no. 13848/20

  • Facebook Page
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Koo

About S S B Media House, established in 2016 and headquartered in Raipur, Chhattisgarh, is a leading news media company committed to delivering comprehensive, accurate, and timely news coverage. We focus on bridging the information gap and providing valuable insights to our audience, with a special emphasis on rural communities. Our commitment to quality journalism is reflected in our two distinct brands: TheRuralPress.in and trp.news The Rural Post.

Editor: Uchit Sharma
[email protected]
[email protected]
91-7714041421
The Rural Press
S S B Media House
House No. 31/240,
Near Central Bank of India, Civil Lines
Raipur, 492001
Chhattisgarh India

  • About Us
  • Who we are
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • LinkedIn
© 2026 Powered by SSB Media House Powered by Newspack Privacy Policy