नई दिल्ली। भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) डी.वाई. चंद्रचूड़ ने व्हाट्सएप मैसेजिंग सेवाओं को सुप्रीम कोर्ट की ICT (सूचना और संचार प्रौद्योगिकी) सेवाओं के साथ एकीकरण की घोषणा की।

सीजेआई चंद्रचूड़ ने अदालत में बार के सदस्यों को बताया, “अब वादियों, पक्षकारों और एडवोकेट-ऑन-रिकॉर्ड (एओआर) को ई-फाइलिंग, रजिस्ट्री द्वारा उठाई गई आपत्तियों, कॉज लिस्ट एवं आदेशों तथा निर्णयों को अपलोड करने के संबंध में ऑटोमेटिक मैसेज मिलेंगे।”

उन्होंने कहा कि व्हाट्सएप ने एक पावरफुल कम्युनिकेशन टूल की भूमिका निभाई है। इस छोटी पहल का बड़ा प्रभाव होगा। कॉज लिस्ट को न्यायाधीशों को व्हाट्सएप पर भी भेजा जाएगा। इस तरह की डिजिटल पहल से न केवल कागज की बचत होगी बल्कि हमारे ग्रह पृथ्वी को भी फायदा होगा।

वहीं सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि व्हाट्सएप मैसेजिंग सुविधा का एकीकरण सुप्रीम कोर्ट द्वारा उठाया गया एक और क्रांतिकारी कदम है। उन्होंने इसके लिए आभार जताया।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

See also  बड़ी खबरः IAS एम. गीता को गंभीर हालत में अस्पताल में कराया गया भर्ती