नई दिल्ली। Lok Sabha Elections 2024: दिल्ली में शनिवार रात 8 बजे कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होगी। इस बैठक में अमेठी और रायबरेली में उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा हो सकती है। बता दें कि इन दोनों सीटों पर उम्मीदवारों के नाम अभी तक फाइनल नहीं हो पाए हैं।

Lok Sabha Elections 2024: बैठक में सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी के साथ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के अलावा केंद्रीय चुनाव समिति के सदस्य शामिल होंगे। कयास लगाए जा रहे हैं कि रायबरेली से प्रियंका गांधी को उम्मीदवार बनाया जा सकता है, हालांकि इस सीट पर उनके पति राबर्ट वाड्रा की दावेदारी भी सामने आई है। वहीं अमेठी से गांधी परिवार के किसी करीबी को कांग्रेस अपना उम्मीदवार बना सकती है।

Lok Sabha Elections 2024: हालांकि अभी ये साफ नहीं है कि राहुल गांधी किसी और जगह से चुनाव लड़ेंगे या नहीं, प्रियंका गांधी चुनाव लड़ेंगी या नहीं। ज​​बकि यूपी कांग्रेस ने अमेठी और रायबरेली से गांधी परिवार को चुनाव लड़ने की सिफारिश की है और इसे इग्नोर करना कांग्रेस को बहुत भारी पड़ सकता है।

See also  PM Modi: मध्य प्रदेश में आज 100 करोड़ के रविदास मंदिर का शिलान्यास करेंगे PM मोदी, चुनावी साल में दलितों को साधने की कोशिश

Lok Sabha Elections 2024: बता दें कि आम चुनाव 2024 के दूसरे चरण के लिए शुक्रवार को 13 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों की 88 संसदीय सीटों पर हुआ। लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में केरल की सभी 20 लोकसभा सीटों पर मतदान संपन्न हो गया। इस चरण में केरल के वायनाड से राहुल गांधी का मुकाबला लेफ्ट की एनी राजा और भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष के. सुरेंद्रन से है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू पर