दंतेवाड़ा। CG News: नक्सलियों ने मुखबिरी के शक में जनपद सदस्य पति जोगा पोडियामी की हत्या कर दी। पोटाली धुर्वापारा में देर रात जोगा पोडियामी को मौत के घाट उतार दिया। घटना अरनपुर थाना क्षेत्र की है।

CG News: बता दें कि, लगातार मुठभेड़ में मिल रही विफलता और नुकसान के बाद से नक्सली बौखलाए हुए हैं। देर रात पोटाली धुर्वापारा में नक्सलियों ने मुखबिरी के शक में जनपद सदस्य पति जोगा पोडियामी की हत्या कर दी। इसके बाद से इलाके में दहशत का माहौल है।

CG News: 6 साल पहले की थी बेटे की हत्या

CG News: बता दें कि, नक्सलियों ने छह साल पहले मुखबिरी के ही शक में जोगा के बेटे हरीश पोडियामी की भी हत्या कर दी थी। उन्होंने जनअदालत में मां और पिता के सामने ही हरीश पोडियामी को मौत के घाट उतार दिया। अब जोगा की भी हत्या कर दी। बता दें कि, वर्तमान समय में जोगा पोडियामी की पत्नी जनपद सदस्य है। वहीं जोगा का परिवार बहुत पहले से ही नक्सलियों के रडार में है।

See also  हवाई सफर कर छत्तीसगढ़ पहुंचेंगे 274 मजदूर, इन छात्रों ने की मदद, CM भूपेश बघेल ने ट्वीट कर जताया आभार

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू पर