टेक डेस्क। WhatsApp का इस्तेमाल दुनियाभर में करोड़ों यूजर्स करते हैं। वहीं भारत में प्लेटफॉर्म इस्तेमाल करने वालों की संख्या सबसे अधिक हैं। वॉट्सऐप यूजर्स की सिक्योरिटी को ध्यान में रखते हुए अक्सर फीचर्स भी पेश करता है।

हालांकि अगर कोई यूजर्स सिक्योरिटी फीचर्स का पालन नहीं करता है तो वॉट्सऐप अकाउंट बैन हो सकता है। यहां बताने वाले हैं कि वे कौन सी गलतियां हैं, जो हमेशा के लिए आपका अकाउंट बैन करवा सकती हैं।

ध्यान से फॉरवर्ड करें मैसेज

वॉट्सऐप पर अगर आप भी बिना सोचे समझे मैसेज फॉरवर्ड कर देते हैं तो आपको थोड़ा सतर्क हो जाने की जरूरत है। क्योंकि ऐसा करने से आपका अकाउंट बैन हो सकता है। अगर आप फेक और स्पैम मैसेज फॉरवर्ड करते हैं तो इस पर वॉट्सऐप कड़ी निगरानी रखता है और कुछ भी संदिग्ध पाए जाने पर ब्लॉक भी कर सकता है।

प्राइवेसी पॉलिसी तोड़ने पर

अगर आप वॉट्सऐप की प्राइवेसी पॉलिसी का उल्लघंन करते हैं तो इस स्थिति में आपका अकाउंट हमेशा के लिए बैन किया जा सकता है। पॉलिसी तोड़ने के कारण मेटा ऐसे अकाउंट्स पर अक्सर एक्शन लेता भी रहता है। वहीं ऑटोमेटेड मैसेज भी प्लेटफॉर्म की कड़ी नजर रहती है।

See also  Android 12 और 13MP कैमरे के साथ आएगा Vivo Y21e फोन, Specification और डिज़ाइन की लॉन्च से पहले हुआ लीक

गलत वॉट्सऐप का इस्तेमाल

प्राइवेसी को ध्यान में रखते हुए वॉट्सऐप यूजर्स को किसी भी थर्ड पार्टी ऐप के जरिये कन्युनिकशन करने की अनुमति नहीं देता है और ऐसे में अगर किसी यूजर के द्वारा ऐसा किया जाता है तो वॉट्सऐप अकाउंट पर बैन लग सकता है। इसके अलावा अगर आप किसी दूसरी की डिटेल से वॉट्सऐप इस्तेमाल कर रहे हैं तो ऐसी स्थिति में भी अकाउंट पर बैन लगाया जा सकता है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर