अजीबोगरीब मामला
अजीबोगरीब मामला

निर्वाचन अधिकारी की बात सुनकर वोटर बोले- तो क्या मैं भूत हूं…

रायपुर। निर्वाचन आयोग की एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। जिसके कारण एक मतदाता जो चार माह पहले विधानसभा चुनाव में वोट डाला था. वो लोकसभा चुनाव में वोट नहीं डाल पाया। राजधानी रायपुर से अजीबोगरीब मामला सामने आया है। मतदान कर्मियों ने एक मतदाता को ये कहकर मतदान करने से रोक दिया कि उसकी मौत हो चुकी है। अपनी मौत की खबर सुनकर खुद मतदाता भी हैरान हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार मामला रायपुर के मदर टेरेसा वार्ड के बूथ क्रमांक 10 का है, जहां सुधीर मंडपे नामक मतदाता अपने अधिकार का प्रयोग करने पहुंचे थे। पहले तो सुधीर लाइन में लगकर अधिकारियों तक पहुंचे, जहां डॉक्यूमेंट देखने के बाद अधिकारी बोले आप तो मर चुके हो। ये सुनकर सुधीर का माथा ठनक गया और पूछने लगे कि तो क्या मैं भूत हूं? हैरानी की बात तो ये है कि 4 महीने पहले ही सुधीर ने इसी बूथ पर विधानसभा चुनाव के लिए मतदान किया था और 120 दिन के भीतर निर्वाचन आयोग ने उन्हें मृत साबित कर दिया।

See also  ब्रेकिंग: इस यूनिवर्सिटी को एमटेक की कक्षाएं तत्काल बंद करने आदेश, नए सत्र में इंजीनियरिंग कॉलेज भी जीरो ईयर

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर