बिलासपुर। जिले में 24 दिन की दुधमुंही बच्ची की कुएं में लाश मिलने के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। दरअसल बच्ची की मां ने ही उसे कुएं में फेंक कर मार डाला था। आरोपी महिला ने पुलिस से कहा कि, ससुराल वाले लगातार बेटी होने पर उसे ताना मारते थे। इससे वह काफी परेशापरेशान थी। जिसके चलते उसने अपनी मासूम बेटी को कुएं में डाल दी और उसके गायब होने की कहानी बना दी।

लापता हो गई थी बच्ची

मस्तूरी थाना क्षेत्र के ग्राम किरारी का निवासी करण गोयल पेशे से किसान है। उसकी बच्ची 2 दिन से गायब थी। मामले में पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत कराइ गई थी। करण की पत्नी हसीन गोयल का कहना था कि घर का दरवाजा अंदर से बंद था। अचानक रात करीब दो बजे उसकी नींद खुली और दूध पिलाने के लिए उसने बच्ची को देखा तो वह गायब थी।

पुलिस को शुरू से था परिजनों पर शक

इस मामले का खुलासा करते हुए हेडक्वार्टर डीएसपी यु बेहार ने बताया कि, घर का एक ही दरवाजा और छत का रास्ता है। जिस कमरे में महिला और बच्ची सो रही थी, उसका दरवाजा महिला ने ही खुद बंद किया था। उसकी नींद खुली, तब बच्ची गायब मिली। लेकिन, कमरे का दरवाजा बंद मिला। इसलिए घटना के बाद से ही पुलिस को बच्ची की मां और परिजन पर शक था।

See also  देवेंद्र यादव को प्रत्याशी बनाने के विरोध में कांग्रेस नेता ने शुरू किया आमरण अनशन, अपनी मांग को लेकर पार्टी दफ्तर में लगाया पोस्टर

कुएं में मिली बच्ची की लाश

मस्तूरी टीआई अवनीश पासवान ने बताया कि, पुलिस की टीम के साथ ही FSL, डॉग स्क्वॉड और ACCU की टीम जांच कर रही थी। इसी दौरान बच्ची की लाश पास के ही कुएं में पाई गई। डेडबॉडी को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। जिसके बाद बच्ची की मां और उसके परिजनों से सख्ती से पूछताछ की गई।

मां ने स्वीकार किया अपराध

इस मामले में शुरुआत में बच्ची का मां हसीन गोयल पुलिस को गुमराह करती रही। बाद में उसने अपराध स्वीकार करते हुए बच्ची की हत्या करने की बात कही। उसने बताया कि उसकी पहले से दो बेटियां है। तीसरी बेटी के पैदा होने पर ससुरालवाले उसे ताना मारने लगे थे, जिससे उसका मान सम्मान कम हो गया था। इसी के चलते उसने बच्ची को कुएं में डाल दिया। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

See also  Raipur ODI Match Parking Arrangement: वनडे मैच के लिए नवा रायपुर, स्टेडियम जाने के लिए पार्किंग प्लान जारी, यहां देखें रूट मैप

पुलिस इस मामले में आरोपी महिला के परिजनों पर भी कोई कार्रवाई करेगी, अधिकारी ने फ़िलहाल इस बात का कोई खुलासा नहीं किया है।