रायपुर। छत्तीसगढ़ में 22 जुलाई से विधानसभा सत्र शुरू हो चूका है। इसी बीच खबर आ रही है कि विपक्ष की कांग्रेस पार्टी कल बुधवार 24 जुलाई को बड़ा प्रदर्शन करने जा रही है। इसके चलते पंडरी से विधानसभा के रूट पर स्थित सभी स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे।

मिली जानकारी के अनुसार कानून व्यवस्था के मुद्दे पर कांग्रेस कल विधानसभा का घेराव करेगी। कांग्रेस के तेवर कड़े हैं, लिहाजा प्रदर्शन में आक्रामकता दिख सकती है। प्रदर्शन को लेकर पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। वहीं कई स्कूल-कॉलेज को कल प्रदर्शन की वजह से बंद करने का ऐलान किया गया है।

गौरतलब है कि करीब 22 स्कूलों में कल प्रदर्शन के मद्देनजर प्रबंधन ने छुट्टी की घोषणा की है।

वहीं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी छत्तीसगढ़ द्वारा विधानसभा घेराव कार्यक्रम में सम्मिलित होने हेतु छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों के आने वाले कार्यक्रताओं के वाहनों के पार्किंग हेतु पण्डरी पुराना बस स्टैण्ड को निर्धारित किया गया है।

See also  Breaking News: Omicron के खतरे के बीच सरकार का बड़ा फैसला, 31 जनवरी तक बंद रहेंगे प्राइमरी और मिडिल स्कूल

अतः उपरोक्त कार्यक्रम में सामिल होने वाले कार्यकर्ता निम्नानुसार मार्ग का उपयोग कर आवागमन कर सकते हैः-


बिलासपुर की ओर से आने वाले कार्यकर्ताओं के लिए मार्ग:- भनपुरी तिराहा से फाफाडीह चौक होकर मरहीमाता चौंक से पुराना बस स्टैण्ड पार्किंग में अपना वाहन पार्क करेंगे।

दुर्ग-राजनांदगांव की ओर से आने वाले कार्यकर्ताओं के लिए मार्ग:- टाटीबंध चौक से जी.ई. रोड होकर कलेक्टोरेट चौक से मल्टीलेवल पार्किंग के किनारे ऑक्सिजोन रोड होकर खालसा स्कूल से पुराना बस स्टैण्ड पार्किंग में अपना वाहन पार्क करेंगे।

जगदलपुर-धमतरी-गरियाबंद की ओर से आने वाले कार्यकर्ताओं के लिए मार्ग:- बोरियाकला के पास से एक्सप्रेस-वे मार्ग होकर पण्डरी एक्सप्रेस वे के नीचे से पुराना बस स्टैण्ड पार्किंग में अपना वाहन पार्क करेंगे।

महासमुंद की ओर से आने वाले कार्यकर्ताओं के लिए मार्ग:- तेलीबांधा थाना के सामने से मरीन ड्राइव आनंद नगर चौक से केनाल रोड होकर पण्डरी केनाल तिराहा से पुराना बस स्टैण्ड पार्किंग में अपना वाहन पार्क करेंगे।

बलौदा बाजार की ओर से आने वाले कार्यकर्ताओं के लिए मार्ग:- सेमरिया डीपीएस स्कूल के सामने नहर मार्ग से नरदहा, बाराडेरा होकर पिरदा चौक रिंग रोड नम्बर-3, राजू ढ़ाबा से राष्ट्रीय राजमार्ग 53 होकर तेलीबांधा थाना के सामने से मरीन ड्राइव आनंद नगर चौक से केनाल रोड होकर पण्डरी केनाल तिराहा से पुराना बस स्टैण्ड पार्किंग में अपना वाहन पार्क करेंगे।

See also  मोहाली में 'बम' का खौफ: 16 निजी स्कूलों को मिली उड़ाने की धमकी, बच्चों को आनन-फानन में भेजा गया घर