दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिले में जारी नक्सलियों के आतंक के बीच जवानों को बड़ी सफलता मिली है। बता दें एक बार फिर जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई है। इस दौरान 9 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है।

मिली जानकारी के अनुसार, ये मुठभेड़ लोहागांव पीडिया जंगल में हो रही है। लगातार जवान नक्सलियों पर गोलियां बरसा रहे हैं। जिसमें कई माओवादियों के मारी जाने की खबर सामने आ रही है। हालांकि इसकों लेकर अभी तक किसी प्रकार की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

आपको बता दें कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह हाल ही में छत्तीसगढ़ दौरे पर आए हुए थे। इस दौरान मंत्री शाह ने 7 राज्यों के अफसरों के साथ बैठक की। जिसमें नक्सलियों के खात्म का रणनीति बनाई। जिसके बाद अब नक्सली बौखला गए हैं।

See also  BJP MLA Put Up A chaupal In Biranpur - हिंसा पीड़ितों ने किया दर्द बयान, बीजेपी बोली दिलाएंगे न्याय