रायपुर। Ganesh Chaturthi: भक्तों के विघ्न को हरने वाले गणपति आज विराजित होंगे। प्रतिमा स्थापना के लिए सर्वाधिक शुभ और फलदायी मुहूर्त अपरान्ह का बताया जा रहा है। इतना ही नहीं इस दिन कई अद्भुत संयोग का निर्माण भी हो रहा है। इसमें रवि योग, ब्रह्म योग तथा सर्वार्थ सिद्धि योग शामिल है।

चतुर्थी तिथि 6 सितंबर को दोपहर 3:01 मिनट पर लग गई है। चतुर्थी तिथि 7 सितंबर को शाम 5:37 मिनट पर समाप्त होगी। चूंकि उदयातिथि मान्य होती है, इसलिए गणेश चतुर्थी आज मनाई जाएगी। भगवान गणेश का जन्म मध्याह्न काल के दौरान हुआ था, इसीलिए मध्याह्न के समय को गणेश पूजा के लिये ज्यादा उपयुक्त माना जाता है। शनिवार को गणपति बप्पा की पूजा और स्थापना का सबसे अच्छा मुहूर्त सुबह 11:03 से दोपहर 1:34 तक है।

इस दौरान आप बप्पा की स्थापना घर में कर सकते हैं। इसके अलावा इसी दिन दोपहर 12:34 से लेकर अगले दिन सुबह 6:03 तक सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है। रवि योग शुक्रवार सुबह 9:25 बजे से प्रारंभ हो चुका है, जो शनिवार को दोपहर 12:34 तक रहेगा। इसके अलावा शनिवार को 11:15 पर ब्रह्म योग का निर्माण हो रहा है। इस शुभ योग का समापन रात 11 बजकर 17 मिनट पर होगा। इसके बाद इंद्र योग का संयोग बनेगा।

See also  Bhuteshwar Mahadev : छत्तीसगढ़ में स्थित है सबसे बड़ा स्वयंभू प्राकृतिक शिवलिंग, हर वर्ष बढ़ रही ऊंचाई

Ganesh Chaturthi: वैदिक पंचांग के अनुसार, 11 बजकर 3 मिनट से लेकर दोपहर 1 बजकर 34 मिनट के बीच भगवान गणेश की स्थापना की जाएगी। निर्मित हो रहे योगों के साथ इस बार सुमुख योग भी बन रहा है। एक साथ बन रहे इन मंगलकारी शुभ योगों में भगवान गणेश की पूजा करने से आय और सौभाग्य में वृद्धि होगी। साथ ही भगवान गणेश की कृपा साधक पर बरसेगी।