टेक डेस्क। अगर आप आधार कार्ड धारक हैं, तो यह जानकारी आपके लिए बेहद उपयोगी हो सकती है। क्या आपने कभी सोचा है कि आपकी आधार कार्ड में मौजूद बायोमैट्रिक डेटा और अन्य डिटेल्स का गलत इस्तेमाल हो सकता है? साइबर अपराधी आपकी आधार डिटेल्स चुरा सकते हैं। ऐसे में, आधार कार्ड को लॉक करने का विचार करें। UIDAI की ओर से आधार कार्ड को लॉक और अनलॉक करने की सुविधा उपलब्ध है, जिससे आपकी बायोमैट्रिक जानकारी का गलत इस्तेमाल रोका जा सकता है।

ऑनलाइन आधार कार्ड कैसे लॉक करें:

  • UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • ‘My Aadhaar’ ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • ‘Lock/Unlock Biometrics’ विकल्प पर क्लिक करें।
  • ‘Lock/Unlock Aadhaar’ पर क्लिक करें।
  • सभी निर्देशों को पढ़ें और ‘Next’ पर क्लिक करें।
  • वर्चुअल आईडी, नाम, पिनकोड और कैप्चा दर्ज करें और ‘Send’ पर क्लिक करें।
  • आपके आधार कार्ड पर रजिस्टर्ड फोन नंबर पर एक ओटीपी भेजा जाएगा, इसे दर्ज करें।
  • जैसे ही आप ओटीपी एंटर करेंगे, स्क्रीन पर आधार कार्ड बायोमैट्रिक लॉक होने की सूचना आ जाएगी।
See also  Moto G Pure और Moto E40 जैसे दो नए फोन लॉन्च के लिए तैयार

वर्चुअल आईडी कैसे जनरेट करें

आधार कार्ड लॉक/अनलॉक के लिए 16 डिजिट की वर्चुअल आईडी जरूरी है। आप इसे SMS के माध्यम से जनरेट कर सकते हैं। इसके लिए 1947 पर अपने आधार नंबर के चार आखिरी डिजिट को ‘RVID _ _ _ _’ फॉर्मेट में भेजें। आपके फोन पर आपकी वर्चुअल आईडी नंबर भेज दी जाएगी।

सुरक्षित रहें और अपनी आधार कार्ड जानकारी को साइबर ठगों से बचाएं।