रायपुर। बीजापुर में नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी विस्फोट में घायल हुए सीआरपीएफ के पांच जवानों को बेहतर उपचार के लिए रायपुर के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इनमें से चार जवानों को नारायणा अस्पताल और एक को बाजाली अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना बीजापुर के तर्रेम थाना क्षेत्र की है, जहां रविवार को एरिया डोमिनेशन के लिए निकले सुरक्षाबलों की टीम नक्सलियों द्वारा बिछाए गए आईईडी की चपेट में आ गए थे।

इस हमले में असिस्टेंट कमांडेंट विद्या संकेत देवदास, इंस्पेक्टर संजय कुमार और आरक्षक बी. पवन कुमार समेत अन्य जवान घायल हुए है। विस्फोट उस वक्त हुआ जब टीम आईईडी बम को निष्क्रिय करने का प्रयास कर रही थी। घटना के बाद सभी घायलों को पहले स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया और फिर रायपुर रेफर किया गया।

See also  एरिया डॉमिनेशन के दौरान हुआ आईईडी विस्फोट, सीआरपीएफ का जवान हुआ घायल