रायपुर। शारदीय नवरात्र के अवसर पर आज नया रायपुर स्थित नवनिर्मित निवास में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सपरिवार विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर गृहप्रवेश किया।

इस अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका, पूर्व राजयपाल रमेश बैस, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, वन मंत्री केदार कश्यप, खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल, उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा, सांसद बृजमोहन अग्रवाल सहित विधायक और जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि “यह निवास प्रदेश के 3 करोड़ लोगों का निवास है, जिसके दरवाजे सदैव खुले हैं। जब भी मन करे आइए, स्वागत है आप सभी का…”

See also  Covid-19 Update Chhattisgarh : Herd immunity को जानने छत्तीसगढ़ के 10 जिलों में होगा सिरो सर्वे