टीआरपी डेस्क। बेटे की एक हरकत से तंग आकर पिता ने क्रिकेट बैट से पीट पीटकर अपने ही बेटे की जान ले ली। मामला कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु का है। एक व्यक्ति ने अपने 14 साल के बेटे की क्रिकेट बैट से बेरहमी से पीटकर हत्या कर दी। पिता को बेटे की मोबाइल की लत और पढ़ाई में रुचि न होने से परेशानी थी, जिसके चलते उसने गुस्से में आकर यह खौफनाक कदम उठाया।

घटना तब घटी जब पिता और बेटे के बीच बहस के दौरान गुस्साए पिता ने बेटे को क्रिकेट बैट से पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद उसने बेटे का सिर दीवार पर पटक दिया, जिससे बेटे की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद बेंगलुरु में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक लड़के के पिता की पहचान रवि कुमार के रूप में हुई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, हत्यारोपी पिता ने अपने बेटे की हत्या को छिपाने की भी कोशिश की थी।

See also  Supreme Court Hemant Soren: हेमंत सोरेन को सुप्रीम कोर्ट का झटका, राहत से इंकार, कहा- हाईकोर्ट मना कर दे तब यहां आइए

कैसे हुआ खुलासा

यह मामला तब सामने आया जब पुलिस को कुमारस्वामी लेआउट इलाके में एक स्कूली छात्र की संदिग्ध मौत की सूचना मिली। पुलिस जब घटनास्थल पर पहुंची, तो उन्होंने देखा कि लड़के की अर्थी तैयार थी और परिवार के लोग अंतिम संस्कार की तैयारियों में जुटे थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया कि लड़के के सिर पर गंभीर चोटें थीं और उसके शरीर पर कई घाव थे, जो यह दर्शाते थे कि उसे बेरहमी से मारा गया था। पुलिस जांच में पता चला कि रवि कुमार, जो पेशे से बढ़ई थे, अपने बेटे की कक्षा 9 में पढ़ाई में अरुचि को लेकर काफी नाराज थे। गुस्से में आकर उन्होंने बेटे को दीवार पर पटक दिया और कह दिया, मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता कि तुम जियो या मरो।

दर्द से कराहता रहा लड़का

जांच में यह भी पता चला कि लड़का दर्द से कराहते हुए जमीन पर गिर गया था, लेकिन पिता ने उसे अस्पताल नहीं ले जाया। सुबह 8 बजे से लेकर दोपहर 2 बजे तक उसकी हालत बिगड़ती रही, लेकिन पिता ने उसकी मदद नहीं की। अंत में, जब लड़के की सांसें रुक गईं, तब उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

See also  Jammu and Kashmir: नौशेरा में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, दो आतंकवादी ढेर