रायपुर। डोंगरगढ़ नगर पालिका के सभी कर्मचारी 6 सूत्रीय मांगों को लेकर 11 दिसंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का ऐलान कर चुके हैं। अपनी मांगों को लेकर आज कर्मचारियों ने नगर पालिका अधिकारी और एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।

ये है मुख्य मांगें

नगरीय निकाय और नगर पालिका कर्मचारियों की 6 सूत्रीय मांगें इस प्रकार हैं

  • ट्रेजरी के माध्यम से वेतन का भुगतान।
  • ओल्ड पेंशन योजना लागू करना।
  • छठवें और सातवें वेतनमान की एरियर राशि का भुगतान।
  • अनुकंपा नियुक्ति को शीघ्र लागू करना।
  • 10 वर्षों की सेवा के बाद पदोन्नति सुनिश्चित करना।
  • ठेका प्रणाली समाप्त कर ठेका कर्मचारियों को नियमित करना।

ये सेवाएं होंगी प्रभावित

नगर पालिका कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से कई महत्वपूर्ण सेवाएं प्रभावित होंगी:

  • जल आपूर्ति: शहरों में पानी की आपूर्ति बाधित हो सकती है।
  • सफाई व्यवस्था: शहरों की साफ-सफाई व्यवस्था पूरी तरह ठप हो सकती है।
  • विद्युत आपूर्ति: बिजली की देखभाल और मरम्मत कार्यों में देरी होगी।
  • सरकारी योजनाएं: राज्य सरकार की योजनाओं का संचालन रुक सकता है।
See also  भाजपा विधायक दल की बैठक संपन्न, विधानसभा सत्र में गूंजेगा धान खरीदी में अव्यवस्था, कानून व्यवस्था और भ्रष्टाचार का मामला

कर्मचारियों में असंतोष

नगर पालिका कर्मचारी संघ के प्रतिनिधि विनोद कुमार वर्मा का कहना है कि हमारी मांगों पर सरकार सिर्फ आश्वासन दे रही है। अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। यदि मांगे पूरी नहीं हुईं, तो आगामी निकाय और पालिका चुनाव में कर्मचारी और उनके परिवार मतदान में भाग नहीं लेंगे।