टीआरपी डेस्क। 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं।

पढ़ें मेष से लेकर मीन तक का राशिफल

मेष राशि– मेष राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। हालांकि भावुकता में आकर कोई फैसला न लें। लिखने-पढ़ने में समय व्यतीत करें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। संतान को तरक्की मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। धन की स्थिति अच्छी रहेगी।

वृषभ राशि- वृषभ राशि वालों को आज संभलकर दिन पार करने की जरूरत है। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। गृह कलह का संकेत है। ऑफिस में उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। अपनों के सहयोग से किसी काम में सफलता मिल सकती है। आय व व्यय के बीच बैलेंस बनाकर चलना चाहिए।

मिथुन राशि- मिथुन राशि वाले आज शुभता के प्रतीक बनेंगे। कामकाज में तरक्की प्राप्त करेंगे। पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य की स्थिति अच्छी है। प्रेम व संतान की स्थिति अच्छी रहने वाली है। कुटुंबों में वृद्धि होगी। भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी संभव है

See also  Horoscope 25 May 2024 : इन राशि वालों को मिलेंगे धन लाभ के नए अवसर, पढ़ें मेष से लेकर मीन तक का हाल

कर्क राशि– कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। सेहत पहले से अच्छी होगी। हालांकि अभी निवेश करने से बचें। व्यापारियों के लिए समय ठीक रहने वाला है। जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। कुछ लोगों को प्रेम विवाह के लिए माता-पिता की मंजूरी मिल सकती है।

सिंह राशि- सिंह राशि वालों के लिए स्थिति अनुकूल नजर आ रही है। शासन सत्ता पक्ष का सहयोग मिलेगा। पर्सनल व प्रोफेशनल तौर पर तरक्की मिलेगी। आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। भाग्य साथ देगा। किसी अटके हुए काम में सफलता मिल सकती है। लग्जरी चीजों की खरीदारी से बचें।

कन्या राशि– कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। खर्च की अधिकता मानसिक रूप से परेशान कर सकती है। अज्ञात भय सताएगा। शारीरिक रूप से दिन कष्टकारी हो सकता है। जीवनसाथी के साथ व स्वास्थ्य पर नजर रखें। व्यापार अच्छा रहने वाला है।

तुला राशि- तुला राशि वालों की आज धन से जुड़ी परेशानियां खत्म हो जाएंगी। किसी शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। यात्रा में लाभ होगा। सेहत पहले से अच्छी होगी राजनीतिक लाभ व सरकारी तंत्र से सहयोग मिल सकता है। अपनी धन खर्च करने की आदत पर नजर रखें।

See also  Horoscope 29 May 2024 : इन राशि वालों को धन से जुड़ी दिक्कतों से मिलेगा छुटकारा, पढ़ें अपना राशिफल

वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि वालों को आज सरकारी तंत्र का लाभ मिलेगा। उच्चाधिकारियों के सहयोग से किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट में अहम भूमिका निभाने का मौका मिल सकती है। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। आकस्मिक धन लाभ भी हो सकता है।

धनु राशि– धनु राशि वालों का आज भाग्य साथ देगा। करियर में उन्नति मिलने की संभावना है। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। यात्रा में लाभ होगा। धार्मिक प्रवृत्ति बनी रहेगी। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। मन प्रसन्न रहेगा। धन व सेहत आपके पक्ष में रहेंगे।

मकर राशि- मकर राशि वालों का आज मानसिक स्वास्थ्य उतार-चढ़ाव भरा हो सकता है। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। घर में कोई धार्मिक कार्यक्रम भी हो सकता है। परिवार संग यात्रा के योग हैं। व्यक्तिगत व व्यावसायिक रूप से स्थिति अच्छी रहेगी। सेहत पर नजर रखें।

कुंभ राशि- कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन आर्थिक उन्नति लेकर आएगा। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। प्रेम-प्रेमिका की मुलाकात होगा। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। अपनों का साथ होगा। बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा।

See also  Horoscope 26 August 2024 : जन्माष्टमी के दिन सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य, जानें क्या कहते है आपके सितारें

मीन राशि- मीन राशि वालों को आज कोर्ट-कचहरी में विजय मिल सकती है। भाई-बहन को आर्थिक मदद करनी पड़ सकती है। हालांकि धन बचत पर आपको फोकस करना चाहिए। व्यापारिक दृष्टि से शुभ समय है। प्रेम का साथ मिलेगा व संतान पक्ष भी अच्छा रहेगा।