रायपुर। नगर निगम चुनाव के तहत रायपुर में दोपहर 12 बजे तक 18.40 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। मतदान की शुरुआत में ही भाजपा की मेयर प्रत्याशी मीनल चौबे ने चंगोराभाठा स्थित मतदान केंद्र में वोट डाला, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी दीप्ति दुबे ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

रायगढ़ में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सुबह 8 बजे सत्तीगुड़ी चौक स्थित मतदान केंद्र पहुंचकर वोट डाला। इस बीच रायपुर बिलासपुर, राजनांदगांव और धमतरी के कुछ मतदान केंद्रों में ईवीएम खराबी की शिकायत मिली। कुछ देर तक वोटिंग प्रभावित रही। मशीन को सुधारने के बाद दोबारा मतदान शुरू हो गए हैं।

बिलासपुर के हेमू नगर स्थित मतदान केंद्र क्रमांक 8 में ईवीएम खराब होने से सुबह 8:30 बजे वोटिंग शुरू हुई। राजनांदगांव के लेबर कॉलोनी और प्यारेलाल स्कूल स्थित मतदान केंद्र में भी ईवीएम मशीन खराब होने से वोटिंग प्रभावित हुई है। जिसके बाद मशीन सुधार लिया गया है।

See also  Raipur South Assembly by-election : उपचुनाव कराने मतदान दल रवाना…कलेक्टर ने कहा-