बिलासपुर। वेलेंटाइन्स डे जहां प्रेम का उत्सव मनाने का दिन होता है, वहीं छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से इस दिन एक दर्दनाक घटना सामने आई है। एक प्रेमी युगल ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि दोनों ने एक-दूसरे के साथ जीने-मरने की कसमें खाई थीं और प्रेम के इस पर्व पर एक साथ में जान दे दी।

पटरी पर बिखरे शव, मौके पर ही मौत

दरअसल, यह हृदयविदारक घटना परसदा रेल लाइन की बताई जा रही है। जहां पर प्रेमी युगल ट्रेन के सामने कूद गए, जिससे मौके पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई। ट्रेन गुजरने के बाद उनका शव कई टुकड़ों में बंटा हुआ दिखाई दिया। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद चकरभाठा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। हालांकि दोनों के आत्महत्या करने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

See also  आत्मसमर्पण कर चुकी महिला नक्सली ने की खुदकुशी,विपक्ष ने पेश किया स्थगन...हंगामा होने पर कार्यवाही 5 मिनट के लिए स्थगित