कोरबा। छत्तीसगढ़ के नगरीय निकाय चुनावों की मतगणना जारी है। बता दें पहले डाकमत पत्र, फिर ईवीएम के वोटों की गिनती हो रही है। इसी बीच खबर आ रही है कि कोरबा नगर निगम में भाजपा की जीत हुई है।

प्रत्याशी संजू देवी राजपूत ने 47,681 मतों से जीत हासिल किया है। इस बार निकाय चुनाव में 61.26 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है।

See also  हल्की बारिश ने खोल दी भ्रष्टाचार की परत, ढह गया 24 लाख का स्टॉप डैम