रायपुर। छत्तीसगढ़ के नगरीय निकाय चुनावों में बिलासपुर नगर निगम पर भाजपा ने अपना परचम लहराया। भाजपा प्रत्याशी पूजा विधानी ने कांग्रेस के प्रमोद नायक को 66,179 वोटों से हराकर शानदार जीत दर्ज की। नगर निगम के 70 वार्डों में से भाजपा को 49, कांग्रेस को 18, जबकि 3 निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत हासिल की। वहीं, वार्ड क्रमांक-13 से भाजपा पार्षद प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए।

बता दें कि 2019 के निगम चुनाव में बिलासपुर नगर निगम में 57.11 प्रतिशत वोटिंग हुई ​थी। जबकि जिले के सभी निकायों को मिलाकर औसत 60 फीसदी वोटिंग हुई थी। इससे पहले 2014 के चुनाव में 56 फीसदी मतदान हुआ था।

See also  चुनाव के नजदीक आते ही भाजपा ने 9 पार्षद, एक जनपद उपाध्यक्ष का पार्टी से निलंबन किया समाप्त