रायपुर। छत्तीसगढ़ में पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव के चलते लागू की गई आदर्श आचार संहिता अब समाप्त कर दी गई है। तीन चरणों में हुए पंचायत चुनाव के बाद अब छत्तीसगढ़ निर्वाचन आयोग ने आचार संहिता समाप्त करने का आदेश जारी कर दिया है।

बता दें पुरे प्रदेश में नगर निगम चुनाव के बाद जहां जहां त्रिस्तरीय चुनाव में चुनाव होने थे, वहां अब आचार संहिता खत्म कर दिया गया है।

राज्य में 20 जनवरी से आचार संहिता लागू की गई थी। पंचायत चुनाव तीन चरणों में संपन्न हुए, जिसके बाद अब त्रिस्तरीय चुनावों के नतीजे घोषित किए जा चुके हैं। इससे पहले, नगर निगम चुनावों के बाद 15 फरवरी को नगरीय निकायों से आचार संहिता हटा दी गई थी, लेकिन पंचायत चुनाव के चलते इसे पूरी तरह खत्म नहीं किया गया था। वहीं अब त्रिस्तरीय चुनाव संपन्न होने के बाद पुरे प्रदेश से आचार संहिता हटा दिया है।

See also  Chhattisgarh Assembly Elections 2023: मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन आज, इसी सप्ताह आचार संहिता की घोषणा