रायपुर। महासमुंद जिले के सिंघनपुर (झलप) गांव में किसान पूरण निषाद की आत्महत्या के मामले की जांच के लिए कांग्रेस ने पांच सदस्यीय समिति का गठन किया है। समिति के संयोजक खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश को नियुक्त किया गया है।

जांच कमेटी में ये सदस्य शामिल

छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देश पर बनी इस समिति में पूर्व विधायक विनोद चंद्राकर, पीसीसी के पूर्व महामंत्री अमरजीत चावला, महासमुंद जिला कांग्रेस अध्यक्ष रश्मि चंद्राकर और पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष अंकित बागबाहरा को सदस्य बनाया है।

पीड़ित परिवार से मिलेगी समिति

संगठन एवं प्रशासनिक प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू द्वारा जारी पत्र में समिति के सदस्य गांव का दौरा कर पीड़ित परिजनों और ग्रामीणों से चर्चा कर घटना पर रिपोर्ट तैयार कर कांग्रेस कमेटी को प्रेषित करने के लिए निर्देशित किया गया है।

See also  चित्रकोट विधानसभा उपचुनाव: भाजपा सांसद सुनील सोनी का कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला, बोले- जनता में आक्रोश...कर्ज में डूबे सरपंच