रायपुर। Chhattisgarh Vidhan Sabha Budget Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के 14वें दिन मंगलवार को सदन की कार्यवाही प्रश्नकाल से शुरू होगी। इस दौरान डिप्टी सीएम विजय शर्मा और मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल विधायकों के सवालों के जवाब देंगे। इसके अलावा डिप्टी सीएम अरुण साव सदन में विभिन्न पत्रों को पटल पर रखेंगे।

Chhattisgarh Vidhan Sabha Budget Session: उप अभियंता पद के लिए सिविल इंजीनियरिंग डिग्री धारकों को वंचित रखने का मामला सदन में उठेगा। इस पर नेता प्रतिपक्ष और विधायक राजेश मूणत डिप्टी सीएम अरुण साव का ध्यान आकर्षित करेंगे। कीटनाशक दवाइयों की अवैध बिक्री का मुद्दा भी सदन में गूंजेगा। विधायक द्वारकाधीश यादव इस मामले में कृषि मंत्री का ध्यान आकर्षित करेंगे।

Chhattisgarh Vidhan Sabha Budget Session: राशन दुकानों में अनाज आबंटन से जुड़ा मामला उठेगा, जिसे विधायक अजय चंद्राकर सदन में रखेंगे। डिप्टी सीएम विजय शर्मा और मंत्री ओपी चौधरी की अनुदान मांगों पर विस्तृत चर्चा होगी। विधायक धर्मजीत सिंह और भईया लाल राजवाड़े आज प्रतिवेदन प्रस्तुत करेंगे।

See also  Bihar Election Vote Counting Live: पहले दौर की मतगणना में NDA को भारी बढ़त, सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी BJP...