Operation Sindoor: पहलगाम में हुए आतंकी हमले के पंद्रह दिन बाद भारत ने जोरदार जवाबी कार्रवाई करते हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर (PoK) में स्थित 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया। इस गुप्त और निर्णायक ऑपरेशन में कई मोस्ट वांटेड आतंकियों को मार गिराया गया है।

भारत सरकार ने अब इस ऑपरेशन में ढेर किए गए आतंकियों की आधिकारिक सूची जारी की है, जिसमें कई कुख्यात नाम शामिल हैं। इनमें 1999 के कंधार प्लेन हाईजैक का मास्टरमाइंड मोहम्मद यूसुफ अजहर और मुंबई हमलों के साजिशकर्ता अबू जुंदाल भी शामिल हैं।

गौरतलब है कि यह हमला मंगलवार देर रात करीब 1:44 बजे अंजाम दिया गया था। भारत ने इस सर्जिकल स्ट्राइकनुमा कार्रवाई को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ नाम दिया है, जो पहलगाम में हुए नरसंहार का प्रतिशोध माना जा रहा है। इस ऑपरेशन ने एक बार फिर भारत की आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति को विश्व स्तर पर स्पष्ट कर दिया है।

See also  कांग्रेस हाईकमान ने 4 को बुलाई बड़ी बैठक, छत्तीसगढ़ के सारे बड़े नेता दिल्ली तलब

7 मई को पाकिस्तान में भारतीय हमलों में मारे गए आतंकवादियों की लिस्ट:

1. मुदस्सर खादियां खास (मुदस्सर और अबू जुंदाल): संबंद्धता- लश्कर-ए-तैयबा

  • मरकज तैयबा, मुरीदके का प्रभारी।
  • पाकिस्तानी सेना द्वारा उनके अंतिम संस्कार में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
  • पाक सेना प्रमुख और पंजाब की मुख्यमंत्री (मरियम नवाज) की ओर से पुष्पांजलि अर्पित की गई।
  • उनके अंतिम संस्कार की नमाज़ एक सरकारी स्कूल में आयोजित की गई, जिसका नेतृत्व जमात-उद-दावा (एक घोषित वैश्विक आतंकवादी) के हाफ़िज़ अब्दुल रऊफ़ ने किया।
  • पाक सेना के एक सेवारत लेफ्टिनेंट जनरल और पंजाब पुलिस के आईजी नमाज़ समारोह में शामिल हुए।

2. हाफ़िज़ मुहम्मद जमील: संबंद्धता- जैश-ए-मोहम्मद

  • मौलाना मसूद अज़हर का सबसे बड़ा साला।
  • बहावलपुर में मरकज़ सुभान अल्लाह का प्रभारी।
  • युवाओं को कट्टरपंथी बनाने और जैश-ए-मोहम्मद के लिए धन जुटाने में सक्रिय रूप से शामिल।

3. मोहम्मद यूसुफ़ अज़हर (उस्ताद जी, मोहम्मद सलीम और घोसी साहब): संबंद्धता- जैश-ए-मोहम्मद

  • मौलाना मसूद अज़हर का साला।
  • जैश-ए-मोहम्मद के लिए हथियार प्रशिक्षण का काम संभाला।
  • जम्मू-कश्मीर में कई आतंकवादी हमलों में शामिल।
  • आईसी-814 अपहरण मामले में वांछित।
See also  Share Market : शेयर मार्केट में आया उछाल, तेजी के साथ बंद हुए भारतीय शेयर बाजार

4. खालिद (अबू अकाशा): संबद्धता: लश्कर-ए-तैयबा

  • जम्मू और कश्मीर में कई आतंकवादी हमलों में शामिल।
  • अफगानिस्तान से हथियारों की तस्करी में शामिल।
  • फैसलाबाद में अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें वरिष्ठ पाकिस्तानी सेना के अधिकारी और फैसलाबाद के डिप्टी कमिश्नर शामिल हुए।

5. मोहम्मद हसन खान: संबद्धता: जैश-ए-मोहम्मद

  • पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में जैश के ऑपरेशनल कमांडर मुफ्ती असगर खान कश्मीरी का बेटा।
  • जम्मू और कश्मीर में आतंकवादी हमलों के समन्वय में अहम भूमिका निभाई।