0 पाकिस्तानी सेना ने भी किया प्रेस कॉन्फ्रेंस

DGMO PRESS BRIEF : ऑपरेशन सिंदूर के बाद तीनों सेनाओं के डीजीएमओ द्वारा प्रेस ब्रीफ किया गया है। उनकी तरफ से ना सिर्फ ऑपरेशन सिंदूर के बारे में विस्तार से बताया गया है बल्कि पाकिस्तान को भी बड़ा संदेश मिला है। जोर देकर कहा गया है कि ऑपरेशन सिंदूर का एक ही उदेश्य आतंकी नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त करना था। कुल 9 कैंप्स को निशाने पर लिया गया था, इंटेलिजेंस ने उनका चयन किया था, कुछ पीओके में थीं तो कुछ पंजाब प्रांत में थीं। लश्कर के मुरीदके को भी टारगेट में शामिल किया गया था।

‘100 से भी अधिक आतंकी मारे गए’

DGMO लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने कहा कि उन 9 आतंकी ठिकानों पर किए गए हमलों में 100 से अधिक आतंकवादी मारे गए, जिनमें यूसुफ अजहर, अब्दुल मलिक रऊफ और मुदासिर अहमद जैसे लक्ष्य शामिल थे, जो IC814 के हाईजैक और पुलवामा ब्लास्ट में शामिल थे। इसके तुरंत बाद पाकिस्तान द्वारा नियंत्रण रेखा का भी उल्लंघन किया गया और हमारे दुश्मन की अनिश्चित और घबराई हुई प्रतिक्रिया, दुर्भाग्यवश बड़ी संख्या में नागरिकों, बसे हुए गांवों और गुरुद्वारों जैसे धार्मिक स्थलों को निशाना बनाकर की गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों की जान चली गई। भारतीय वायुसेना ने इन हमलों में अहम भूमिका निभाई और इनमें से कुछ शिविरों पर हमला किया तथा भारतीय नौसेना ने सटीक हथियारों के मामले में साधन उपलब्ध कराए।

See also  जिला जेल से हो रही थी चावल की अफरा-तफरी, सेंट्रल जेल की सूचना पर फ़ूड विभाग ने फ़ौरन की कार्रवाई... 30 क्विंटल चावल किया गया जब्त...

ड्रोन, मानवरहित हवाई वाहनों से हुए हमले

एयर मार्शल ए.के. भारती ने भी जरूरी जानकारी साझा की है। उन्होंने कहा कि 8 और 9 की रात को, 22:30 बजे से ही, हमारे शहरों पर ड्रोन, मानवरहित हवाई वाहनों का व्यापक हमला हुआ, जो श्रीनगर से शुरू होकर नलिया तक गया… हम तैयार थे और हमारी हवाई रक्षा तैयारियों ने सुनिश्चित किया कि जमीन पर या दुश्मन द्वारा नियोजित किसी भी लक्षित लक्ष्य को कोई नुकसान न पहुंचे… एक संतुलित प्रतिक्रिया में, हमने एक बार फिर गुजरांवाला में सैन्य प्रतिष्ठानों, निगरानी रडार स्थलों को निशाना बनाया… ड्रोन हमले सुबह तक जारी रहे, जिनका हमने मुकाबला किया। ड्रोन हमले लाहौर के निकट कहीं से किए जा रहे थे, दुश्मन ने अपने नागरिक विमानों को भी लाहौर से उड़ान भरने की अनुमति दे दी थी, न केवल उनके अपने विमान, बल्कि अंतर्राष्ट्रीय यात्री विमान भी, जो काफी असंवेदनशील था और हमें अत्यधिक सावधानी बरतनी पड़ी।

See also  किसान आन्दोलन के 80 दिन हुए पूरे, मनाया गया बलिदान दिवस, सर्वे में पात्रों को अपात्र किये जाने से नाराज हैं प्रभावित

पाकिस्तानी सेना का दावा- भारत ने हम पर पहले हमला किया

उधर भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर के दूसरे दिन पाकिस्तानी सेना ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस की। पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता अहमद शरीफ चौधरी ने रविवार शाम 7.45 बजे मीडिया के सामने दावा किया कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान पर पहले हमला किया।

‘आगे ये किधर जाएगा ये हमारी मर्जी’

चौधरी ने कहा कि पाकिस्तान ने भारत पर जो भी हमले किए हैं, वे आत्मरक्षा में किए गए थे। उन्होंने पाकिस्तानी सेना की तारीफ भी की। पाकिस्तान की जनता अपनी संप्रभुता और क्षेत्रीय रक्षा के लिए तैयार है। भारत मिलिट्री ऑपरेशन चाहता है तो ये उसकी मर्जी है, आगे ये किधर जाएगा ये हमारी मर्जी होगी।

गौरतलब है कि एक दिन पहले पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भी लगभग यही बातें कहीं थीं। उन्होंने भी भारत पर पहले हमले की बात कहते हुए अपनी सेना की तारीफ की थी।

See also  एक गांव ऐसा भी जहां कभी नहीं होती बारिश, हैरान करने वाली है ये हकीकत